Wednesday Special: बुधवार को नहीं करनी चाहिए इन चीजों की खरीदारी, झेलनी पड़ेगी आर्थिक तंगी

Wednesday Special: बुधवार को नहीं करनी चाहिए इन चीजों की खरीदारी, झेलनी पड़ेगी आर्थिक तंगी

Wednesday Astro Tips: बुधवार का दिन भगवान गणेश का दिन माना जाता है। आज के दिन भगवान गणेश की अराधना करने से जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं। बुधवार के दिन लोग भगवान गणेश को खुश करने के लिए व्रत भी रखते हैं। वहीं कुछ ऐसी चीजें होती हैं।जिन्हें बुधवार के दिन नहीं खरीदनी चाहिए। ये चीजें खरीदना अशुभ माना जाता है। जिसकी वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।  

नहीं खरीदने चाहिए कपड़े और जूते

मान्यता के अनुसार, बुधवार के दिन जूते, चप्पल और कपड़े नहीं खरीदने चाहिए। बुधवार के दिन ये चीजें खरीदना अशुभ माना जाता है। इस दिन जूते, चप्पल और कपड़े आदि खरीदने से व्यक्ति को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।

बुध की स्थति होती है कमजोर

आज के दिन बालों से जुड़ी कोई भी चीजें भी नहीं खरीदनी चाहिए। बालों से जुड़ी चीजें खरीदने से कुंडली में बुध की स्थति कमजोर होती है। इसके साथ ही इस दिन व्यक्ति को कंघा, तेल और हेयर ड्रायर जैसी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए. बुधवार को साबुन, टूथ ब्रश, क्रीम भी खरीदने से बचना चाहिए।

नहीं खरीदना चाहिए रसोई का सामान

बुधवार के दिन रसोई से जुड़ा कई सामान नहीं खरीदना चाहिए। बुधवार को हरी मिर्च, हरा धनिया, पालक साथ ही हरी दाल नहीं खरीदना चाहिए। इन चीजों को खरीदने से बुध ग्रह की स्थिति कमजोर होती है।

नहीं देने चाहिए उधार

इसके साथ ही बुधवार के दिन किसी को पैसे उधार नहीं देने चाहिए। इस दिन कर्ज देने से आर्थिक स्थिति प्रभावित होती है। बुधवार के दिन पान भी नहीं खाना चाहिए। इस दिन पान खाने से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है।  

Leave a comment