
Haryana Weather Today: चक्रवाती तूफान का असर अब हरियाणा में भी देखने को मिल सकता है। दरअसल राज्य के कुछ इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश हो रही है तो कही उमस भरी गर्मी ने लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर रखी है। वहीं अब हरियाणा के दक्षिणी हिस्से के जिलों में बिपरजॉय चक्रवात का असर भी दिखने वाला है।
हरियाणा में तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में आज (19जून) बिपरजॉय चक्रवात का असर दिखाई दे सकता है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव और चक्रवात की वजह से 17जून से 20जून तक हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना बन रही है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के 6जिलों में बिपरजॉय चक्रवात की वजह से भारी बारिश भी हो सकती है।
इन जिलों में दिख सकता है असर
दक्षिण हरियाणा के महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद में बिपरजॉय चक्रवात का असर ज्यादा दिखने वाला है। बिपरजॉय चक्रवात पहले गुजरात से राजस्थान और फिर दक्षिण हरियाणा तक पहुंचने वाला है, लेकिन तब तक बिपरजॉय चक्रवात कमजोर हो जाता है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।
इसके अलावा हरियाणा के मौसम में अगले कई दिनों तक बदलाव दिखने वाला है। 18और 19जून को हरियाणा में बारिश की प्रबल संभावना दिख रही है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में ये बदलाव आने वाला है। जिसकी वजह से तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है।
Leave a comment