Weather Update: MP-UP में आज हीटवेव का अलर्ट, जानें दिल्ली समेत देशभर का मौसम का हाल

Weather Update: MP-UP में आज हीटवेव का अलर्ट, जानें दिल्ली समेत देशभर का मौसम का हाल

Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्य भीषण गर्मी से बुरी तरह से हाल-बेहाल है। इन दिनों सबसे ज्यादा गर्मी बिहार, झारखंड, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में पड़ रही। दिन के समय इन चारों ही राज्यों में लू चल रही है। ओडिशा राज्य में 62 वर्षीय व्यक्ति की लू की चपेट में आने से मौत हो गई। मौसम विभाग के मुताबिक, भारत के 13 राज्यों में टेंपेरेचर40 डिग्री के पार बना हुआहै। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल, गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे राज्य में भीषण गर्मी के वजह से दिन के समय लोगों का बहार निकलना मुश्किल हो गया है।

ऐसा रहेगा यूपी में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, यूपी में अगले चार दिनों में हीटवेव की स्थिति पैदा हो सकती है। उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में मंगलवार, बुधवार, गुरुवार (25 अप्रैल) और शुक्रवार (26 अप्रैल) तक लू चलेगी। यूपी के पूर्वांचल क्षेत्र में मंगलवार को तापमान बहुत ज्यादा गर्म रह सकता है।

दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मिली राहत

रविवार रात राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-एनसीआर में जोरदार बारिश हुई। उसके बाद से दिल्ली-एनसीआर के लोगों को तापमान में थोड़ी राहत मिली है। सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, दिन में हल्के बादल भी छाए रहे।

दिल्ली में तेज हवाए चलें

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में दिन के समय तेज हवाए चलेंगी। दिल्ली-एनसीआर का अधिकतम तापमान दिन के समय 38 डिग्री रहने की संभावना है। बुधवार और गुरुवार के दिन टेंपेरेचर में और ज्यादा बढ़ोतरी होगी। दिल्ली-एनसीआर का अधिकतम टेंपेरेचर दिन के समय 40 के पार तक पहुंच सकता है।

Leave a comment