Weather Update: दिल्ली में IMD ने किया बारिश का अलर्ट जारी, 4 दिन होगी झमाझम बारिश

Weather Update: दिल्ली में IMD ने किया बारिश का अलर्ट जारी, 4 दिन होगी झमाझम बारिश

Weather Forecast: देशभर में गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, ओडिशा और कर्नाटक के कई जिलों में रोजाना तापमान बढ़ रहा है। मंगलवार को राजधानी का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि, अब भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि 6 मई दिल्ली में सबसे गर्म दिन था. इस बीच दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में भीषण गर्मी से राहत की खबर आ रही है।

राजस्थान,हरियाणा और चंडीगढ़ में बारिश का अलर्ट

बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में अगले 24 घंटे में धूल भरी आंधी चल सकती है। हवा की रफ्तार 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। इसके साथ ही बारिश भी हो सकती है, जिसके बाद राजधानी के लोगो को गर्मी से राहत मिल सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा,चंडीगढ़,पंजाब और राजस्थान में भी बारिश के कयास लगाए है। जानकारी के मुताबिक 9 से 11 मई के दौरान हरियाणा और राजस्थन के कई जिलों में तेज आंधी आएगी। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। दोनों ही राज्यों के कई जिलों में बारिश भी हो सकती है।

बिहार के इन जिलों में भी हो सकती है बारिश

वहीं IMD के द्वारा बिहार के भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार से शनिवार तक राजधानी पटना, पूर्वी चंपारण, सारण, सिवान, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी और दरभंगा जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इस बारिश के चलते लोगों को काफी ज्यादा राहत मिलने वाली हैं।

देश के अन्य हिस्सों में कैसा होगा मौसम

वहीं तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां में अब धीरे-धीरे तेजी आएंगी। पूर्वी और दक्षिणी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश हो सकती है। गुजरात, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बरकरार रह सकती है।

Leave a comment