
Delhi-NCR Rain Update: देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश जारी है, जिसके कारण कई इलाके बाढ़ से प्रभावित हो गए हैं। मौसम विभाग ने आज यानी 28 जुलाई को गोवा, गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में भी जोरदार बारिश हो रही है, जिसके बाद लोगों को उमस से काफी राहत मिली है।
बता दें कि मौसम विभाग ने 28 जुलाई को दिल्ली में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। दिल्ली में बारिश के बाद से कई जगहों पर जलभराव दिखाई दे रहा है। आईएमडी के मुताबिक, इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इसके साथ ही अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पश्चिमी हिमालय, ओडिशा, सिक्किम, गोवा समेत कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है।
अन्य राज्यों का हाल
अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिमी हिमालय के कुछ भागों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, कोंकण और गोवा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है. झारखंड, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत ,ओडिशा के कुछ भागों पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, केरल, लक्षद्वीप, गुजरात के पूर्वी भागों और जम्मू और कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की बारिश संभव है।
Leave a comment