Search KhabarFast

Press ESC to close

असम, केरल और पुड्डुचेरी में वोटिंग खत्म, 4 मई को आएंगे नतीजे; उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद

असम, केरल और पुड्डुचेरी में वोटिंग खत्म, 4 मई को आएंगे नतीजे; उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद

Assembly Election Voting: असम, केरलम और केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शाम 6 बजे खत्म हो गई। चुनाव आयोग के अनुसार शाम 5 बजे तक असम में 84.42 फीसदी, केरलम में 75.01 फीसदी और पुडुचेरी में 86.92 फीसदी मतदान हुआ।   

वहीं, असम में चुनाव संबंधी हिंसा में करीब 30 लोगों के घायल होने की खबर और सात लोगों को अरेस्ट किया गया। श्रीभूमि जिले के पथारकंडी में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता की इस झड़प में करीब 25 लोग घायल हो गए, दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

चुनाव के दौरान झड़प 

पुडुचेरी में मन्नादिपेट में पोलिंग बूथ पर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों में भिड़ंत हो गई। हालांकि स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस ने भीड़ पर लाठीचार्ज किया। पुडुचेरी के सीएम सीएम रंगास्वामी वोट डालने के लिए वोटिंग बूथ तक खुद बाइक से पहुंचे। केरलम में पूर्व रक्षा मंत्री और कांग्रेस लीडर एके एंटनी ने तिरुवनंतपुरम में मतदान किया। असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने गुवाहाटी में मां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद पत्नी के साथ जालुकबाड़ी में मतदान किया। 

Also read: चुनाव आयोग जल्द शुरू कर सकता है वोटर लिस्ट संशोधन का तीसरा चरण, 22 राज्यों में तैयारी

तीन प्रदेशों में हुआ मतदान 

बता दें कि असम में 126 सीटों पर 41 पार्टियों के 722 उम्मीदवार चुनाव में किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, केरलम में 2.71 करोड़ वोटर 890 उम्मीदवारों में से अपना विधायक चुनेंगे।यहां 140 सीटें हैं। पुडुचेरी में 30 सीटों के लिए मतदान हुआ ।केरलम में 70 साल में पहली बार कोई सीएम तीसरी बार सत्ता में आने के लिए चुनाव लड़ा रहा है। असम में बीजेपी हिमंता बिस्व सरमा के सहारे लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का दावा ठोक रही है। पुडुचेरी में कांग्रेस से निकले एन. रंगास्वामी पांचवी बार सत्ता में काबिज होने के लिए जोर आजमाईस कर रहे हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bank Holidays: जून महीने में 11 दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Bank Holidays in June 2026: जून माह की शुरुआत के साथ ही यदि आपका बैंक से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण काम है, तो घर से निकलने से पहले बैंक अवकाश की सूची जरूर जांच लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी अवकाश कैलेंडर के अनुसार जून 2026 में विभिन्न राष्ट्रीय, क्षेत्रीय और धार्मिक पर्वों के साथ-साथ साप्ताहिक अवकाश को मिलाकर कुल 11 दिन बैंक बंद रहेंगे।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, उत्तर-पश्चिम भारत में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Weather Update: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में आंधी-तूफान का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

Weather Update: राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। शनिवार को शनिवार को दिल्ली कई हिस्सों में बारिश हुई। बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में देश के कई राज्यों में आंधी, बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज़ हवाओं के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast