उत्तराखंड पंचायत चुनाव में फीकी पड़ी सोशल मीडिया स्टार्स की चमक, यू-ट्यूबर्स को मिले गिनती के वोट

उत्तराखंड पंचायत चुनाव में फीकी पड़ी सोशल मीडिया स्टार्स की चमक, यू-ट्यूबर्स को मिले गिनती के वोट

Uttarakhand Panchayat Election 2025 Result: उत्तराखंड में हाल ही में संपन्न हुए दो स्तरीय पंचायत चुनाव 2025ने कई चौंकाने वाले नतीजे सामने लाए हैं। जहां एक ओर युवाओं और महिलाओं ने ग्रामीण सरकार में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज की, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स रखने वाले कई बड़े यू-ट्यूबर और व्लॉगर चुनावी मैदान में बुरी तरह पिछड़ गए। इनमें से कुछ को महज 50से 500वोट ही मिले, जो उनके ऑनलाइन प्रभाव के मुकाबले बेहद कम है।

उत्तराखंड का पंचायत चुनाव

बता दें, हरिद्वार को छोड़कर उत्तराखंड के 12जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 24और 28जुलाई 2025को दो चरणों में मतदान हुआ। जानकारी के अनुसार, इस चुनाव में 47,77,072मतदाताओं ने हिस्सा लिया, जिसमें 24,65,702पुरुष, 23,10,996महिला और 374थर्ड जेंडर मतदाता शामिल थे। कुल 69.16%मतदान दर्ज किया गया। 10,915पदों के लिए 34,151उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत के पद शामिल थे। मतगणना 31जुलाई 2025को शुरू हुई और कई सीटों पर परिणाम देर रात तक घोषित किए गए।

 यू-ट्यूबर और व्लॉगर को मिली हार

दूसरी तरफ, सोशल मीडिया पर अपनी मजबूत उपस्थिति के बावजूद, कई यू-ट्यूबर और व्लॉगर पंचायत चुनाव में अपनी छाप छोड़ने में असफल रहे। इनमें से कुछ ने ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य या जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन जनता का भरोसा जीतने में नाकाम रहे। खबरों के मुताबिक, कुछ लोकप्रिय यू-ट्यूबर्स को 50से 500वोटों के बीच ही समर्थन मिला।

लाखों सब्सक्राइबर के बावजूद हारी दीप्ति बिष्ट

कनालीछीना ब्लॉक की डूंगरी ग्राम पंचायत से दीप्ति बिष्ट प्रधान पद की उम्मीदवार थीं। जिसके यूट्यूब पर उनके 1.5लाख सब्सक्राइबर हैं और फेसबुक पर 1लाख से ज्यादा फॉलोअर्स। बावजूद इसके उन्हें सिर्फ 55वोट मिले। दूसरी तरफ, इस क्षेत्र से जीतने वाली राधिका देवी को 79वोट मिले।

लाखों सब्सक्राइबर के बावजूद हारी दीपा नेगी

यूट्यूब चैनल पर 1.28 लाख सब्सक्राइबर के साथ रुद्रप्रयाग के घिमतोली गांव से दीपा नेगी मैदान में उतरी। लेकिन चुनाव में उन्हें सिर्फ 269 वोट मिले। जबकि उनकी प्रतिद्वंदी कविता ने 480 वोटों से जीत मिली।

Leave a comment