
Crime: उत्तर प्रदेश के भदोही में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि यहां एक 17 साल की नाबालिग का पहले किडनैप किया गया और फिर उसके साथ 10 दिन तक रेप किया गया। हालांकि पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर लिया है। साथ ही 30 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया है।
किडनैप के बाद लड़की के साथ रेप
जानकारी के अनुसार, 18 दिसंबर को लड़की घर से कॉलेज के लिए निकली थी। लेकिन रात तक घर ना पहुंचे पर घर वालों ने उसी तलाश शुरू की। लेकिन, लड़की नहीं मिलने पर अगले दिन पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कि तो पता चला कि लड़की को आखिरी बार राजेश दुबे नामक शख्स के साथ देखा गया था।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
जिसके बाद पुलिस ने राजेश दुबे के घर का पता लगाया और उनके घर पर रेड मारी। आरोपी प्रयागराज में था। पुलिस ने मांडा इलाके में स्थित एक घर से लड़की को बरामद कर लिया। साथ ही आरोपी राजेश दुबे को गिरफ्तार कर लिया। लड़की का मेडिकल करवाया गया तो उससे रेप की पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। लड़की इस शख्स को जानती थी या नहीं इसके बारे में भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
इससे पहले भी रेप का आया था मामला
इससे पहले भी अलीगढ़ में एक नाबालिग बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया था। यहां एक अधेड़ शख्स ने बच्ची को पैसों का लालच देकर उसे घर बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची जब बदहवास हालत में घर पहुंची तो परिजनों को इसकी जानकारी हुई।
इसकी जानकारी स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी अरेस्ट किया। बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित बच्ची और आरोपी दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं। पुलिस इस मामले को लेकर बेहद सतर्कता बरत रही है।
Leave a comment