
US Deportation News: अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों की वापसी जारी है। वहां की सरकार अवैध प्रवासियों को उनके देश वापस भेज रही है। इसी तहत, आज (शनिवार) 119भारतीयों को लेकर एक फ्लाइट अमृतसर पहुंचेगी।
बता दें कि,यह कार्रवाई अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त नीति का हिस्सा मानी जा रही है। हाल ही में, अमेरिका ने अपने मिलिट्री एयरक्राफ्ट C-17ग्लोबमास्टर से 104भारतीयों को वापस भेजा था। इस दौरान प्रवासियों को हथकड़ियां पहनाई गई थीं, जिस पर संसद में बहस हुई थी। अब, मात्र 10दिनों के भीतर, 119और भारतीयों को वापस भेजा जा रहा है। रविवार को एक और फ्लाइट के अमृतसर पहुंचने की संभावना है।
भगवंत मान का केंद्र सरकार पर हमला
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि अमृतसर को ‘डिपोर्टेशन सेंटर’ बनाया जा रहा है। उनका कहना है कि केंद्र सरकार पंजाब और पंजाबियों की छवि खराब करने की कोशिश कर रही है।
किन राज्यों के लोग लौट रहे?
सूत्रों के अनुसार, अमेरिका से लौटने वाले 119भारतीयों में शामिल हैं:
पंजाब – 67
हरियाणा – 33
गुजरात – 8
उत्तर प्रदेश – 3
महाराष्ट्र, गोवा, राजस्थान – 2-2
हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर – 1-1
अवैध रूप से गए भारतीयों की वापसी जारी
जो भारतीय ‘डंकी रूट’ के जरिए अमेरिका पहुंचे थे, उन्हें वहां की सरकार लगातार वापस भेज रही है। भारत सरकार ने भी स्पष्ट किया है कि सभी भारतीयों को भारत में स्वीकार किया जाएगा। हालांकि, पिछली बार डिपोर्ट किए गए भारतीयों के साथ हुए व्यवहार को लेकर भारत सरकार ने अमेरिका से आपत्ति दर्ज कराई थी।
अमृतसर पर उठे सवाल
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूछा कि अमृतसर को ही डिपोर्टेशन सेंटर क्यों बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “जब प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात हो रही थी, तब हमारे लोगों को हथकड़ियों में रखा जा रहा था। क्या यह ट्रंप का दिया हुआ उपहार है?”
रविवार को तीसरी खेप में और भारतीयों के लौटने की उम्मीद है।
Leave a comment