औरंगजेब को लेकर कोल्हापुर में मचा घमासान, विवादित वाट्सएप स्टेटस पर हिंदू संगठनों का विरोध-प्रदर्शन

औरंगजेब को लेकर कोल्हापुर में मचा घमासान, विवादित वाट्सएप स्टेटस पर हिंदू संगठनों का विरोध-प्रदर्शन

Kolhapur News :महाराष्ट्र केअहमद नगर के बाद अब कोल्हापुर मेंमुगल शासक औरंगजेब को लेकर घमासान मच गया है। बीते मंगलवार को अहमदनगर नगर मेंकुछ लोगों द्वारा एक विवादित व्हाट्सएप स्टेट्स लगाए जाने के बाद बवाल मच गया था। वहीं आज बुधवार को कोल्हापुर मेंइस विवादित व्हाट्सएप स्टेट्स को लेकर घमासान शुरू हो गया है। जिसके बाद हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया।

व्हाट्सएप स्टेट्स को लेकर विवाद इतना बढ़ गया है कि राज्य सरकार के गृह मंत्रालय ने कोल्हापुर में शुरू हुए इस घमासान को तुरमत नियंत्रित करने के सख्त आदेश दे दिए हैं। इसके साथ ही मंत्रालय ने आदेश देते हुए कहा कि हालात को काबू करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। विवादितव्हाट्सएप स्टेट्स के विरोध में हिंदू संगठन के लोग आज बुधवार (7 जून) को कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर लगाए गए विवादित स्टेट्स के प्रदर्शन के लिए इकट्ठा हुए थे। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद जिला प्रशासन ने इस की गंभीरता को समझते हुए 19 तारीख तक शहर में कहीं पर भी लोगों के इकठ्ठा होने पर पाबंदी लगा दी है।

CM एकनाथ शिंदे ने जनता से की अपील

महाराष्ट्र के CMएकनाथ शिंदे ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि,राज्य में क़ानून व्यवस्था बनाए रखने की ज़िम्मेदारी सरकार की है। गृह विभाग और मंत्री अधिकारियों के साथ संपर्क में है और मैं भी अधिकारियों के साथ संपर्क में हूं। लोगों से क़ानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील करता हूं।

Leave a comment