माघ पूर्णिमा के दिन महाकुंभ में उमड़ा श्रद्धालुओं हुजूम, नो-ह्वीकल जोन घोषित, सीएम योगी ने संभाला मोर्चा

माघ पूर्णिमा के दिन महाकुंभ में उमड़ा श्रद्धालुओं हुजूम, नो-ह्वीकल जोन घोषित, सीएम योगी ने संभाला मोर्चा

नई दिल्ली:  आज माघ पूर्णिमा का स्नान है, और इस मौके पर प्रयागराज शहर को नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है। महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे सुनिश्चित करने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी व्यवस्था में खलल न पड़े।

महाकुंभ में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। भीड़ को देखते हुए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद मोर्चा संभाल रखा है। उन्होंने देर रात वीडियो कांफ्रेंसिंग कर यातायात हालात की समीक्षा की और ट्रैफिक मैनेजमेंट लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में तैनात बड़े अधिकारियों को सख्त लहज़े में हिदायत दी। उन्होंने एडीजी स्तर के एक अधिकारी के अलावा यातायात का जिम्मा संभाल रहे एक एडीजी को भी फटकार लगाई।

नो-व्हीकल जोन

11फरवरी को सुबह 4बजे से मेला क्षेत्र में और शाम 5बजे से पूरे प्रयागराज शहर में नो-व्हीकल जोन लागू किया गया है। इस दौरान केवल आपातकालीन और आवश्यक सेवाओं के वाहनों को छूट दी गई है।

यातायात प्रबंधन

श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। वाहनों को निर्धारित पार्किंग क्षेत्रों में रखा जा रहा है, ताकि स्नान घाटों तक पहुंचने में किसी को परेशानी न हो।

महाजाम

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की वजह से यातायात की समस्या को देखते हुए, प्रशासन ने विशेष उपाय किए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुनिश्चित किया है कि यातायात की अव्यवस्था से बचा जाए और श्रद्धालुओं को आवागमन में कोई परेशानी न हो।

Leave a comment