लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखा गया हैं। बता दें कि लखीमपुर खारी में एरक प्राइवेट बस पलट गई जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई हैं, जबकि 15 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिए हैं। वही घायलों को इलाज के लिए भर्ती करवा दिया हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी हैं।
जानकारी के अनुसार, लखीमपुर खीरी के ढखेरवा चौराहा पर भयानक सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तकिया तालाब सियाराम एजेंसी ढखेरवा के पास प्राइवेट बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें 5 लोगों के मौत हो गई हैं और 20के करीबलोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस मौके पर घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिए हैं। वही घायलों को इलाज के लिए भर्ती करवा दिया हैं।
पुलिस ने बताया कि ढखेरवा चौराहा पर एक प्राइवेट बस पलट गई। बस में 25 से ज्यादा यात्री सवार थे जिसमें से 5 लोगों की मौत हो गई हैं जबकि करीबन 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को पुलिस की मदद से सीएचसी रमिया बेहड भेजा जा रहा है। वही गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया जा रहा है। घटनास्थल पर मेडिकल टीम के साथ भारी पुलिस बल मौजूद है।
Leave a comment