महिला सिपाही के साथ कांस्टेबल ने किया रेप, देता था जान से मारने की धमकी

महिला सिपाही के साथ कांस्टेबल ने किया रेप, देता था जान से मारने की धमकी

UP Crime: उत्तर प्रदेश के जालौन जिलेदिल दहला देने वाला मामला सामने आई है। जहां, एक महिला सिपाही के साथ तैनात सिपाही ने साथ में तैनात महिला आरक्षी के साथ दुष्कर्म किया। इसकी सूचना महिला आधिकारियों को दी है। जब यह खबर सबके सामने आई तो पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा गया। बता दें, महिला सिपाही की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है और जांच शुरूआत हो गई है।

क्या है पूरा मामला

खबर के अनुसार, पीड़ित महिला सिपाही ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि महिला और आरोपी पुलिस कांस्टेबल एक थाने में तैनात थे। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और आरोपी पुलिस कांस्टेबल ने मौका का फायदा उठाकर उसके साथ कई बार रेप की वारदात को आंजाम दिया। महिला ने पुलिस शिकायत में बताया कि जब भी उसने इसका विरोध किया तो आरोपी सिपाही ने उसे जान से मारने की धमकी देता था।

डर के वजह से नहीं कि शिकायत

पुलिस अधिकारियों ने महिला कांस्टेबल की शिकायत के बाद तुरंत मामला दर्ज कर जांच के आदेश दिए हैं। शिकायत में महिला ने जानकारी दी कि आरोपी पुलिस कांस्टेबल शादीशुदा है। डर की वजह से महिला कांस्टेबल ने लंबे समय तक शिकायत नहीं की। महिला ने आरोपी का ट्रांसफर होने के बाद पूरा मामला पुलिस अधिकारियों के सामने रखा है।

संगत धाराओं में मामला किया दर्ज

पुलिस के अनुसार, आरोपी का नाम कर्मवीर सिंह है जो फिलहाल पुलिस लाइन में तैनात है। बता दें, इस मामले को लेकर आरोपी के खिलाफ संगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बारे में जालौन के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईरज राजा ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला सिपाही की शिकायत के आधार पर आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर संबंधित थाने को जांच के आदेश दिए।

Leave a comment