
UP Vidhansabha Session 2025: समाजवादी पार्टी (सपा) की विधायक पूजा पाल को उत्तर प्रदेश विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करना भारी पड़ गया। उसे पार्टी से बाहर निकाल दिया गया है। बता दें कि 14 अगस्त 2025 को लखनऊ में 'विजन डॉक्यूमेंट 2047' पर चर्चा के दौरान पूजा पाल ने योगी सरकार की कानून व्यवस्था और जीरो टॉलरेंस नीति की सराहना की थी।
विधायक पूजा पाल ने सीएम योगी ने उनके पति राजू पाल की हत्या के मामले में न्याय दिलाया और माफिया अतीक अहमद जैसे अपराधियों को सजा दी। इस बयान ने सदन में हंगामा मचा दिया, क्योंकि उनकी अपनी पार्टी के कई विधायक सरकार की आलोचना कर रहे थे। इसके बाद, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूजा पाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया। निष्कासन पत्र में कहा गया कि पूजा पाल ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में हिस्सा लिया और चेतावनी के बावजूद इन्हें बंद नहीं किया, जिससे पार्टी को नुकसान हुआ। यह कार्रवाई तत्काल प्रभाव से लागू की गई, और उन्हें सपा के सभी पदों से हटा दिया गया।
चायल सीट से विधायक है पूजा पाल
पूजा पाल, कौशांबी की चायल सीट से विधायक हैं, और उनके पति राजू पाल की 2005 में अतीक अहमद के गुर्गों द्वारा हत्या कर दी गई थी। उनके इस बयान ने न केवल सियासी हलचल मचाई, बल्कि सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गया।
Leave a comment