UCC Bill Passes In Assam:असम विधानसभा से यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल को पास करा लिया गया है। इसके साथ ही असम पूर्वेउत्तर का पहला राज्य बन गया, जहां यूसीसी बिल पास कराया गया है। साथ ही देश का तीसरा राज्य बन गया, जहां यूसीसी लागू किया गया या बिल पास करा लिया गया है।
बिल पास होने के साथ राज्य में शादी, तलाक, गोद लेना, संपत्त का पारिवारिकम मामलों से जुड़े नियम एक समान होंगे। यानी अलग-अलग धर्मों के लिए पर्सनल लॉ निष्क्रिय हो गया है। अब सबके लिए एक समान कानून होगी।
सरकार का कहना है कि इस कानून का उद्देश्य सभी नागरिकों को एक समान अधिकार देना और कानूनी व्यवस्था को आसान बनाना है। दूसरी तरफ विपक्ष ने इस पर सवाल खड़े किए हैं। विपक्ष ने कहा कि इससे धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं पर असर पड़ सकता है। असम से पहले गोवा और उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू हो चुका है। अब असम समान नागरिक संहिता कानून लागू करने वाला तीसरा राज्य बन गया है।
Also read: 131 हस्तियों को किया गया पद्म पुरस्कार से सम्मानित, धर्मेंद्र को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण
सीएम सरमा ने क्या कहा
असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड बिल पास होना ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि एक कानून और न्याय की दिशा में यह बड़ा निर्णय है। सीएम सरमा ने कहा कि देश खे संस्थापकों की सोच और संविधान निर्माताओं का इच्छा को आगे बढ़ाने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि संविधान की धारा 44 की भावना के संस्थापक आदर्श और भाजपा असम के चुनाव वादे शामिल हैं। सीएम सरमा ने कहा कि सरकार ने जनता से जो वादा किया था, उसे पूरा किया गया है।