Search KhabarFast

Press ESC to close

Air India और IndiGO ने यात्रियों को दिया झटका, 1 जून से आम लोगों पर होगा असर

Air India और IndiGO ने यात्रियों को दिया झटका, 1 जून से आम लोगों पर होगा असर

Air India Flight: पश्चिम एशिया में जारी तनातनी का असर हवाई सेवाओं पर दिखने लगा है। युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद है और वैश्विक स्तर पर तेल को लेकर किल्लतें शुरू हो गईं। भारत भी इस अछूता नहीं है। अब देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस एयर इंडिया और इंडिगो ने अपने घरेलू उड़ानों में कमी करने का निर्णय लिया है। ये निर्णय 1 जून से लागू होगा और अगले 90 दिनों तक लागू रहेगा।

आपको बता दें कि तेल की बढ़ती कीमतों की वजह से एविएशन टर्बाइन फ्यूल भी महंगा हो गया है, जिसके चलते दो बड़ी विमानन कंपनी को बड़ा फैसला लेना पड़ा। भारतीय एयरलाइन मार्केट के 90 फीसदी से ज्यादा कंट्रोल रखती है। जिसके कारण यात्रियों को दिक्कत हो सकती है।  

कितनी होगी उड़ानों में कटौती?

एयर इंडिया अपनी घरेलू उड़ानों में बड़ी कटौती करने का फैसला किया है। कंपनी अपनी घरेलू उड़ान करीब 15 फीसदी तक की कम कर सकती है। अभी के समय में एयर इंडिया हर हफ्ते करीब 3,800 फ्लाइट ऑपरेट करती है। दूसरी ओर, देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो भी अपने ऑपरेशन्स को 5% से 7 फीसदी तक कम कर रही है। इंडिगो रोजाना करीब 1,950 विमान चलाती है। ऐसे में 5 से 7 फीसदी की कटौती भी कुल उड़ानों  के लिहाज से एक बड़ा आंकड़ा बन जाता है।  

Also read: Kal Ka Mausam: 26 मई को 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज आंधी-तूफान की चेतावनी

इन रूट्स और शहर पर होगा असर

हालांकि, राहत की बात ये है कि विमानन कंपनी किसी भी रूट को पूरी तरह से बंद नहीं कर रही, बल्कि केवल फेरे कम किए जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, देश के दो सबसे बिजी एयरपोर्ट दिल्ली और मुंबई में इसका प्रभाव होगा। मुंबई एयरपोर्ट से अहमदाबाद, नागपुर, पटना और भोपाल जाने वाली फ्लाइट की संख्या घटाई जाएगी। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली से हैदराबाद, बेंगलुरु और कोलकाता के लिए चलने वाली फ्लाइट की संख्या कम होगी। दिल्ली और मुंबई के अलावा दक्षिण भारत के शहरों से चलने वाली रिटर्न फ्लाइट्स भी पर भी इसका असर देखने को मिलेगा। जिसके कारण यात्रियों को दिक्कर हो सकती है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam: 11 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, जानें दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam:प्रचंड गर्मी के बीच दिल्ली, हिमाचल, राजस्थान सहित 11 राज्यों बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौमस विभाग के अनुसार 15 राज्यों में 28 मई को बारिश के साथ तूफान देखने को मिल सकता है। हालांकि, इस बार मानसून कमजोर रहने की संभावना है।

Kal Ka Mausam : हरियाणा राजस्थान समेत इन राज्यों में कल होगी भारी बरसात, देखें नया मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka Mausam 28 May 2026 : देशभर में कल से फिर मौसम बिगड़ने वाला है। पूरे देशभर में भीषण गर्मी अपना कहर ढाने वाली है तो वहीं कुछ राज्यों में जमकर बरसात होने वाली है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast