Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: बकरीद से पहले हाई अलर्ट, सड़कों पर नमाज और खुले में कुर्बानी नहीं; यूपी में सुरक्षा का घेरा मजबूत

UP News: बकरीद से पहले हाई अलर्ट, सड़कों पर नमाज और खुले में कुर्बानी नहीं; यूपी में सुरक्षा का घेरा मजबूत

UP Bakrid Alert: इस साल बकरीद (ईद-उल-अजहा) का त्योहार  28 मई गुरुवार को मनाया जा रहा है। यह त्योहार शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से मनाया जाए, इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य में सुरक्षा इंतजाम को कड़ा करते हुए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ तौर पर निर्देश दिए है कि सार्वजनिक स्थानों पर कुर्बानी और सड़कों पर नमाज अदा करने की अनुमति किसी को भी नहीं हैं। लेकिन ऐसा करते तो शख्स पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बता दें, बकरीद के मौके पर संभल से लेकर चंदौली और मुजफ्फरनगर तक के सभी संवेदनशील जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस इन इलाकों में फ्लैग मार्च निकाल रही है। साथ ही, CCTV, ड्रोन कैमरों व सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल के जरिए नजर रखी जा रही है।

Also read: यूपी के गाजीपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक के मारी टक्कर, दर्दनाक सड़क हादसे में 3 युवको की मौत

सड़कों पर नमाज पढ़ने से रोक

मुख्यमंत्री ने कहा है कि सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि सभी लोग मस्जिदों या पारंपरिक ईदगाहों में ही नमाज पढ़े। सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ इकट्ठा न होने दें। इसके अलावा । कुर्बानी केवल निर्धारित स्थानों पर की जा सकेगी। तो वहीं, गाय, ऊंट या बछड़े जैसी प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि ये दिशा-निर्देश किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि यातायात व्यवस्था बनाए रखने, सार्वजनिक स्वास्थ्य और सामाजिक सद्भाव सुनिश्चित करने के लिए हैं।

ऐसे में प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इन दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि त्योहार सही तरह से शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जा सके। हालांकि, इन दिशा-निर्देशों का पालन न करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संवेदनशील जिलों में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

मलूम हो कि संभल, अलीगढ़, सहारनपुर, रामपुर, बिजनौर और अन्य संवेदनशील जिलों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। फ्लैग मार्च, फुट पेट्रोलिंग, ड्रोन निगरानी से असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। प्रशासन ने अपील की है कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अफवाह या उकसावे से दूर रहें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हिंदुत्व की सबसे मजबूत आवाज़ों पर विदेशी मंच से हमला, धामी, योगी और हिमंता को अमेरिका में निशाना बनाने की कोशिश

Uttarakhand News: हिंदुत्व की सबसे मजबूत आवाज़ों पर विदेशी मंच से हमला, धामी, योगी और हिमंता को अमेरिका में निशाना बनाने की कोशिश देश में अपनी संस्कृति, अपने धर्म और अपनी सभ्यता की बात क्या होने लगी। कुछ लोगों को इसकी जलन सात समंदर पार तक होने लगी। अमेरिका की तथाकथित धार्मिक स्वतंत्रता आयोग (USCIRF) की सुनवाई में भारत के तीन ऐसे मुख्यमंत्रियों को घेरने की कोशिश की गई, जो लगातार हिंदू संस्कृति, सनातन परंपरा और राष्ट्रहित की बात खुलकर करते रहे हैं।

HARYANA NEWS: हरियाणा के भिवानी महिला थाना में विजिलेंस की रेड, SHO और ASI रिश्वत लेते गिरफ्तार

HARYANA NEWS: हरियाणा के भिवानी में महिला थाना में हिसार विजिलेंस ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी एसएचओ कमलेश और एएसआई मंजू को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों महिला पुलिसकर्मियों को 7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मंगलवार शाम ट्रैप के दौरान दबोचा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast