Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam: 11 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, जानें दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam: 11 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट, जानें दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam:प्रचंड गर्मी के बीच दिल्ली, हिमाचल, राजस्थान सहित 11 राज्यों बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौमस विभाग के अनुसार 15 राज्यों में 28 मई को बारिश के साथ तूफान देखने को मिल सकता है। हालांकि, इस बार मानसून कमजोर रहने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ और मॉनसून के प्रभाव से जिन राज्यों में बारिश होने की आशंका है। जिनमें उत्तर प्रदेश, बिहार,पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, केरल शामिल है। 28 मई से तापमान में गिरावट होने के आसार है।

हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर का हाल

हरियाणा में नौतपा शुरू होने के साथ ही 28 मई से मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम विज्ञानियों की तरफ से प्रदेश में सिरसा को छोड़ कर बाकी जिलों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मंगलवार यानी 27 मई को भी प्रदेश में सिरसा सबसे गर्म रहा और तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया। वहीं बारिश होने के साथ ही तापमान में गिरावट होने की आशंका है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिन भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है।          

Also read: Twisha Sharma:ट्विशा शर्मा मामले में हुआ बड़ा खुलासा, पति समर्थ सिंह ने बताया उन्होंने अंतिम दिन क्या-क्या किया

बिहार और राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि 28 और 29 मई को बिहार में भारी बारिश के साथ गरज-चमक के साथ तेज रफ्तार हवा भी चल सकती है। इस दौरान ओलावृष्टि की भी संभावना है। वहीं, राजस्थान के लिए मौसम विभाग ने 28 मई के लिए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28 मई से राज्य के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश शुरू होने की आशंका है। इसके अलावा महाराष्ट्र के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। 29 मई से यहां मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Air India और IndiGO ने यात्रियों को दिया झटका, 1 जून से आम लोगों पर होगा असर

Air India Flight: पश्चिम एशिया में जारी तनातनी का असर हवाई सेवाओं पर दिखने लगा है। युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद है और वैश्विक स्तर पर तेल को लेकर किल्लतें शुरू हो गईं। भारत भी इस अछूता नहीं है। अब देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस एयर इंडिया और इंडिगो ने अपने घरेलू उड़ानों में कमी करने का निर्णय लिया है। ये निर्णय 1 जून से लागू होगा और अगले 90 दिनों तक लागू रहेगा।

Kal Ka Mausam : हरियाणा राजस्थान समेत इन राज्यों में कल होगी भारी बरसात, देखें नया मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka Mausam 28 May 2026 : देशभर में कल से फिर मौसम बिगड़ने वाला है। पूरे देशभर में भीषण गर्मी अपना कहर ढाने वाली है तो वहीं कुछ राज्यों में जमकर बरसात होने वाली है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast