Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के दो वरिष्ठ IAS अधिकारी पर गिरी गाज, चीफ सेक्रेटरी ने जारी किया सस्पेंशन ऑर्डर

हरियाणा के दो वरिष्ठ IAS अधिकारी पर गिरी गाज, चीफ सेक्रेटरी ने जारी किया सस्पेंशन ऑर्डर

IAS Officer Suspended: हरियाणा सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दो वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया है। सरकार ने आईएएस अधिकारी राम कुमार सिंह और प्रदीप कुमार को सस्पेंड किया है। सस्पेंशन ऑर्डर मुख्य सचिव के द्वारा जारी की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारियों पर घोटाले के आरोप लगे थे। कथित 590 करोड़ रुपए के बैंक घोटाले मामले ये कार्रवाई की गई है। 

निलंबित अधिकारियों में राम कुमार सिंह जो राजस्व आपदा प्रबंधन विभाग में विशेष सचिव के साथ-साथ पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पद पक कार्यरत थे। इसी तरह प्रदीप कुमार, जो राज्य परिवहन विभाग में निदेशक और परिवहन विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात थे। 

Also read: HARYANA NEWS: दिग्विजय चौटाला ने कृषि मंत्री से मांगा इस्तीफा, हरियाणा सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

दोनों अधिकारियों का चंडीगढ़ में रहेगा कार्यालय 

बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक से जुड़े करीब 590 करोड़ रुपए के घोटले में उनकी भूमिका को लेकर की गई है। सरकारा द्वारा की गई ये कार्रवाई प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। सरकार के आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान दोनों अधिकारियों का मुख्यालय चंडीगढ़ स्थित मुख्य सचिव कार्यालय रहेगा और उन्हें ऑल इंडिया सर्विसेज नियम 1969 के तहत निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बिहार में बस यात्रा हुई महंगी, इस दिन से बढ़ेगा बस का किराया

बिहार में बस यात्रियों को अब सफर के लिए अधिक पैसे खर्च करने होंगे। राज्य सरकार ने बसों के किराये में 10 से 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है।

हरियाणा में इस जिले के चार बस स्टैंडों का होगा कायाकल्प, लगेगी ऑटोमैटिक बस वाशिंग मशीन

Haryana News: हरियाणा में महेंद्रगढ़ जिले के चार प्रमुख बस स्टैंड जल्द ही नए रंग-रूप में दिखाई देंगे। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से हरियाणा रोडवेज ने नारनौल, महेंद्रगढ़, अटेली और सतनाली बस स्टैंडों के रखरखाव और सौंदर्यीकरण की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। इसके लिए हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन द्वारा रंगाई-पुताई और मरम्मत कार्य के टेंडर जारी कर दिए गए हैं।

UP News: सूर्या मर्डर केस में गाजियाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी असद एनकाउंटर में ढेर

सूर्या मर्डर केस में गाजियाबाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार था और उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया। इस कार्रवाई के बाद पूरे मामले में नया मोड़ आ गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast