Today Gold Silver Prices: सोना-चांदी खरीदने वालों की हो गई बल्ले-बल्ले, पिछले एक सप्ताह में हुई भारी गिरावट, जानें क्या है आज का रेट

Today Gold Silver Prices: सोना-चांदी खरीदने वालों की हो गई बल्ले-बल्ले, पिछले एक सप्ताह में हुई भारी गिरावट, जानें क्या है आज का रेट

Today Gold Silver Prices:  बीत कुछ दिनों से भारत समेत पूरी दुनिया के बाजारों में सोने-चांदी में चमक में गिरावट देखी जा रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजारमें सोने-चांदी की कीमतों में काफी कमी आई है। 7 फरवरी को MCXपर सोने-चांदी की कीमतों पर उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। सोना और चांदी में अपने उच्चतम स्तर से काफी नीचे आ गए है।  

सोने की कीमत में 424 रुपये की गिरावट के बाद 24 कैरेट सोना 1,52,078 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले यह 1,52,502 रुपए पर बंद हुआ था। इसके साथ ही 22 कैरेट सोने की कीमत 1,39,303 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। वहीं राजधानी दिल्ली की बात करें, तो 24 कैरेट सोना लगभग ₹1,52,500 से ₹1,63,615 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹1,39,692 से ₹1,50,733 प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी की कीमत लगभग ₹2,53,197 से ₹2,99,900 प्रति किलोग्राम के आसपास है। वहींमुंबई में 24K सोना  ₹15,390 रुपये प्रति ग्राम और चांदी 280 रूपये प्रति ग्राम में मिला रहा है। वहीं हैदराबाद में 24K सोना15,365 रुपये प्रति ग्राम और चांदी278.50 रुपये प्रति ग्राम मिल रहा है।

क्यों आई गिरावट

जब अमेरिकी डॉलर मजबूत होता है, तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना और चांदी महंगे लगते हैं। इसके कारण निवेशक डॉलर में पैसा लगाना पसंद करते हैं और कीमती धातुओं की मांग घट जाती है, जिससे सोना और चांदी की कीमतें गिर जाती हैं।इसके साथ ही ज्वेलरी और औद्योगिक मांग में काफी ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही सुनिर्माण और निवेश बाजारमें कम खरीदी,इन कारणों से भी सोने और चांदी की कीमतें प्रभावित होती हैं।

Leave a comment