Search KhabarFast

Press ESC to close

जल्द लॉन्च होंगी Tiago और Tiago EV! नए लुक के साथ मिलेगा 360 कैमरा

जल्द लॉन्च होंगी Tiago और Tiago EV! नए लुक के साथ मिलेगा 360 कैमरा

अगर आप भी नई गाडी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। Tata मोटर्स अपनी लोकप्रिय हैचबैक Tata Tiago और Tiago EV को नए अवतार में लॉन्च करने जा रही है। कंपनी 28 मई 2026 को दोनों फेसलिफ्ट मॉडल भारतीय बाजार में पेश करेगी। नई Tiago में अब ज्यादा प्रीमियम डिजाइन, बड़े फीचर अपडेट और बेहतर टेक्नोलॉजी देखने को मिलेगी।

डिजाइन हुआ ज्यादा प्रीमियम

नई Tata Tiago और Tiago EV पहले के मुकाबले ज्यादा मॉडर्न और बोल्ड नजर आएंगी। कार के फ्रंट में नए LED DRLs, शार्प हेडलाइट्स और अपडेटेड बंपर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि पेट्रोल मॉडल में ब्लैक ग्रिल मिलेगी, जबकि EV वर्जन में बॉडी-कलर क्लोज्ड ग्रिल देखने को मिलेगी। इसके अलावा नए 15-इंच अलॉय व्हील्स, ब्लैक व्हील आर्च और कनेक्टेड LED टेललाइट्स कार के लुक को और प्रीमियम बनाते हैं।

मिलेंगे अपग्रेड फीचर्स

नई Tiago Facelift में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा और नया टू-स्पोक इल्यूमिनेटेड स्टीयरिंग व्हील मिलेगा। इसके अलावा ऑटोमैटिक हेडलाइट्स, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, क्रूज कंट्रोल, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और कूल्ड ग्लवबॉक्स जैसे फीचर्स भी दिए जाएंगे।

सेफ्टी पर भी जोर

रिपोर्ट्स के मुताबिक Tata इस बार सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड दे सकती है। कंपनी पहले से ही अपनी कारों की मजबूत बिल्ड क्वालिटी और सुरक्षा फीचर्स के लिए जानी जाती है।

दमदार इंजन

नई Tiago के पेट्रोल और CNG मॉडल में मौजूदा 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन जारी रहेगा। यह इंजन 86hp की पावर और 113Nm टॉर्क जनरेट करता है। वहीं CNG मॉडल 75.5hp की पावर देगा। दूसरी ओर Tiago EV में बड़ी बैटरी और ज्यादा ड्राइविंग रेंज मिलने की उम्मीद है। हालांकि कंपनी ने अभी आधिकारिक रेंज का खुलासा नहीं किया है।

जानें कीमत

नई Tiago Facelift की कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Citroën eC3 और MG Comet EV जैसी कारों से होगा।टाटा की BaaS (Battery as a Service) स्कीम भी इसे ग्राहकों के लिए ज्यादा किफायती बना सकती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast