
Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में देश की जनता को उम्मीद थी कि इस बार पिछले बार की तुलना में कई ज्यादा मेडल भारत के खाते में आएंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। कई खिलाड़ी जीत के बेहद करीब आकर मेडल से चूक गए। ओलंपिक में कई खेलों में भारत की चुनौती समाप्त हो गई है, जबकि कुछ खेलों में अभी भी दावेदारी बची हुई है। इसी बीच मंगलवार को पेरिस में भारत और पाकिस्तान को टक्कर देखने को मिलेगी। इस मुकाबले में भारत के ओलंपिक चैंपियन जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के चैलेंजर अरशद नदीम आमने-सामने होंगे।
टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज ने दुनिया के हर इवेंट को अपने नाम किया। वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल और डायमंड लीग जैसे खिताब को अपने नाम किया। टोक्यो के बाद नीरज ने शायद ही ऐसा कोई इवेंट होगा जिसमें नीरज टॉप-3 में नहीं रहे। पेरिस ओलंपिक में भारत फैंस की उम्मीदें नीरज पर बनी हुई है। इस बार नीरज चौपड़ा को कड़ी चुनौती मिलने उम्मीद है। जूलियन वेब्बर, याकब वादलेयच और एंडरसन पीटर्स जैसे सितारों से नीरज कौ चुनौती मिलेगी। आज यानी 6 अगस्त को क्वालिफायर है।
भारत और पाकिस्तान के बीच फिर देखने को मिलेगी जंग
इसी सभी के बीच पेरिस में भारत और पाकिस्तान के बीच एक फिर जंग देखने को मिलेगी। भारत के नीरज चौपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम ने जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलेगी। एशियन गेम्स 2018 में पहली बार दोनों की राइवलरी दुनिया के सामने आई थी, जहां नीरज ने गोल्ड और अरशद ने सिल्वर जीता था। उसके बाद टोक्यो ओलंपिक में इसने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा था, जहां नीरज चैंपियन बने थे जबकि अरशद फाइनल तक पहुंच पाए थे।
Leave a comment