नवंबर के महीने में जनता पर महंगाई की जबरदस्त मार, 266 रुपये महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर

नवंबर के महीने में जनता पर महंगाई की जबरदस्त मार, 266 रुपये महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर

नई दिल्ली:  देश की जनता पर महंगाई की जबरदस्त मार झेलनी पड़ रही है। नवंबर में त्योहारी सीजन के साथ शादियों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इस 1 नवंबर से कमर्शियल सिलेंडर के दामों में इजाफा किया है। कमर्शियल सिलेंडर के लिए एलपीजी की कीमतों में आज से 266 रुपये की बढ़ोतरी हुई। दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत आज से 2000.50 रुपये होगी जो पहले 1734 रुपये थी। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

कमर्शियल सिलेंडर के दामों बढ़ोतरी हुई है। लेकिन रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में अभी बढ़ोतरी नहीं हुई है। इसके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजधानी दिल्ली 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 899.50 रुपए पर बरकरार है. पिछले महीने तेल कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के भाव में 15 रुपये का इजाफा किया था।

आइए जानते है दूसरे में किस भाव पर मिल रहा सिंलेडर

दिल्ली में कमर्शियाल सिलेंडर 2000 रुपये के पार पहुंच गया है. अर्थिक राजधानी मुंबई में 19 किलो का सिलेंडर अब 1950 रुपये में मिलेगा। इसके साथ हीकोलकाता में अब 19 किलो वाला इंडेन गैस सिलेंडर 2073.50 रुपये का हो गया है. वहीं, चेन्नई की बात करें तो यहां अब 19 किलो वाले सिलेंडर के लिए 2133 रुपये चुकाने पड़ेंगे.

Leave a comment