Search KhabarFast

Press ESC to close

कोटा में नहीं रुक रहा सुसाइड का सिलसिला, पांच घंटे में दो छात्रों ने ली अपनी जान

कोटा में नहीं रुक रहा सुसाइड का सिलसिला, पांच घंटे में दो छात्रों ने ली अपनी जान

Kota Student Suicide Case: कोटा में एक ही दिन में दो स्टूडेंट्स के सुसाइड से हड़कंप मच गया है। बुधवार को सुबह 9 बजे नीट की तैयारी कर रही 24 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या की खबर समाने आई थी, इसके कुछ घंटे बाद ही एक और छात्र आत्महत्या का मामला सामने आया है। कोटा में इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहा 18 वर्षीय छात्र अपने रूम में मृत मिला. छात्र, इस बार जेईई मेन्स परीक्षा में बैठने वाला था, जो 22 जनवरी से 30 जनवरी 2025 तक आयोजित की जा रही है।

बताया जा रहा है कि मृतक छात्र असम का रहने वाला था और IIT-JEE की तैयारी करने कोटा आया था। आज दोपहर करीब 2 बजे छात्र की मां कोटा पहुंची थी। बेटे के रूम का दरवाजा खोला तो बेटे का शव दिखाई दिया। यह देखकर छात्र की मां वहीं बेहोश हो गई। वहां मौजूद लोग दोनों को हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने छात्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं छात्र की मां खबर लिखे जाने तक बेहोशी की हालात में है।

शिक्षा मंत्री का बयान आया सामने

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मंगलवार को कहा था कि कोटा में विद्यार्थियों के बढ़ते आत्महत्या का कारण बच्चों पर पढ़ाई का दबाव और उनकी क्षमता से ज्यादा उम्मीदें रखना है। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘बच्चों पर पढ़ाई का दबाव डालने और उनकी क्षमता से ज्यादा उम्मीदें रखने के कारण यह स्थिति बन रही है। अभिभावकों को बच्चों की मानसिक स्थिति को समझना होगा।’’

दो सालों में इतने बच्चों की आत्महत्या

बता दें कि साल 2024 में कोटा में कुल 19 स्टूडेंट्स ने सुसाइड किया था। वहीं, साल 2023 में कुल 29 छात्रों के आत्महत्या के मामले सामने आए थे। गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन में कई कदम उठाए थे। हॉस्टल के कमरों में एंटी हैंगिंग डिवाइस लगाई गई थीं, इसके अलावा छात्रों के लिए एक हेल्प्लाइन नंबर भी जारी किया था, जिससे छात्र अपने किसी भी परेशानी के लिए प्रशासन से बात कर सकते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: नारनौल एनकाउंटर में सीआईए को बड़ी कामयाबी, यादराम मर्डर केस के 3 आरोपी दबोचे

Narnaul Encounter: हरियाणा के नारनौल में बुधवार देर रात सीआईए टीम और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। नायन गांव में पूर्व डेलिगेट यादराम हत्याकांड के मुख्य आरोपी सहित तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए थे, जिन्हें बाद में सीआईए टीम ने दबिश देकर काबू कर लिया।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-हरियाणा में बादल और तेज हवाएं, दक्षिण भारत में भारी बारिश; जानें आज का वेदर अपडेट

दिल्ली-NCR, यूपी, हरियाणा समेत उत्तर भारत में आंधी और बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। कहीं तेज हवाएं चल रही हैं तो कहीं बारिश लोगों को गर्मी से राहत दे रही है। वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग (IMD) ने कई इलाकों में तेज तूफान, बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी दी है।

‘इस बार ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद…’ पेपर लीक पर अनिल विज ने दिया बड़ा बयान

HARYANA NEWS: अरविंद केजरीवाल ने NEET परीक्षा के पेपर लीक को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार पर हमला बोला और Gen Z से अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने का आग्रह किया इस पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि पेपर लीक हुआ है इसका सबको दुख है और केंद्र सरकार बिना किसी देरी के सीबीआई से जांच करवा रही है और बहुत लोग पकड़े जा चुके हैं और उम्मीद है कि इस बार ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद पेपर लीक करने के बारे में कोई सोचेगा भी नहीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast