New Year In Pakistan: दुनिया का इकलौता देश जहां 1 जनवरी को नहीं मनाया जाता NEW YEAR? जानें वजह

New Year In Pakistan: दुनिया का इकलौता देश जहां 1 जनवरी को नहीं मनाया जाता NEW YEAR? जानें वजह

New Year In Pakistan: पूरी दुनिया नए साल की तैयारियों में लगी हुई है। लेकिन दुनिया का एकलौता देश है जहां 1 जनवरी को न्यू ईयर नहीं मनाया जाता है। इस देश में न्यू ईयर मुहर्रम के दिन शुरु होता है। अब इस देश में ऐसा क्यों किया जाता है। चलिए आपको इसके बारे में संपूर्ण जानकारी देते है।

दरअसल न्यू ईयर ईसाई धर्म को मानने वाले लोगों के लिए होता है। एक समय था जब पूरी दुनिया पर अंग्रेजों  का राज था। उसी का सबसे बड़ा कारण है कि कई ऐसी चीजें जिन पर उनकी छाप दिखाई पड़ती हैं। लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग हैं जो न्यू ईयर को 1 जनवरी को नहीं बल्कि अपने धर्म के अनुसार मनाते है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि पाकिस्तान किस दिन न्यू ईयर को मनाता है।

पाकिस्तान कब मनाएंगा न्यू ईयर

बता दें कि पाकिस्तान एक इस्लामिक देश है। यहां कई चीजें इस्लाम की मान्यता के अनुसार होती हैं। यही सबसे बड़ा कारण हैं कि अधिकतर आबादी न्यू ईयर को 1 जनवरी को छोड़कर उस दिन मनाती है  न्यू ईयर 1 जनवरी के बजाय उस दिन मनाती है, जिस दिन उनके मजहब के हिसाब से मनाना चाहिए। 2024 में वो दिन 17 जुलाई के नजदीक से शुरू हो सकता है. दरअसल, इसका सीधा संबंध मोहर्रम से है।

पूरे दुनिया के मुसलमानों भाईयों के लिए न्यू ईयर मुहर्रम के दिन शुरु होता है। वही इस्लाम को मानने वाले लोग नया इस्लामिक हिजरी साल भी कहते है। दरअसल  इस्लाम को मानने वाले लोग हिजरी कैलेंडर, जिसे इस्लामिक कैलेंडर भी कहते हैं उसके हिसाब से चलते हैं, साथ ही इसे चंद्र कैलेंडर भी कहा जाता है। इस कैलेंडर की शुरुआत 622 ईस्वी से हुई है। आपको बता दें कि इसकी शुरुआत हजरत मुहम्मद के मक्का छोड़कर मदीना जाने से शुरू होता है।

हिजरी कैलेडर में कितने दिन होते है?

आपको बता दें कि हिजरी कैलेंडर में 1 साल 354 दिन या फिर 355 दिनों का होता है। इस कैलेंडर को चंद्रमा की घटती-बढ़ती चाल के अनुसार संयोजित किया जाता है, साथ ही इस कैलेंडर के हिसाब से किसी दिन की शुरुआत पहले दिन के सुर्यास्त से शुरू होता है और अगले दिन के सुर्यास्त पर समाप्त होता है।

Leave a comment