Search KhabarFast

Press ESC to close

तेलंगाना सियासत में भूचाल, निलंबन के बाद के, कविता की बगावत; बीआरएस और एमएलसी पद से दिया इस्तीफा

तेलंगाना सियासत में भूचाल, निलंबन के बाद के, कविता की बगावत; बीआरएस और एमएलसी पद से दिया इस्तीफा

Telangana Politics: तेलंगाना की राजनीति में हाल ही में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब भारत राष्ट्र समिति (BRS) की वरिष्ठ नेता और विधान परिषद सदस्य (MLC) के. कविता ने अपने पिता और पार्टी अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) की पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही उन्होंने तेलंगाना विधान परिषद की सदस्यता से भी त्यागपत्र दे दिया। यह कदम BRS द्वारा उन्हें 'पार्टी विरोधी गतिविधियों'के आरोप में निलंबित किए जाने के एक दिन बाद आया, जिसने तेलंगाना के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, 02 सितंबर को बीआरएस ने के. कविता को पार्टी से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। पार्टी ने उनके हाल के व्यवहार और बयानों को 'पार्टी विरोधी'करार देते हुए कहा कि यह पार्टी के हितों को नुकसान पहुंचा रहा है। निलंबन का फैसला केसीआर ने लिया, जिसे पार्टी के महासचिव टी. रविंदर राव और अनुशासन समिति के प्रभारी सोमा भारत कुमार ने सार्वजनिक किया।

कविता ने निलंबन के अगले दिन 03 सितंबर को हैदराबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें उन्होंने कहा 'मैं एमएलसी पद और बीआरएस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं। मैं अपना इस्तीफा विधान परिषद के स्पीकर और केसीआर को भेज रही हूं।'उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पार्टी के कुछ नेताओं ने उनके खिलाफ साजिश रची और उनके पिता पर दबाव डाला कि उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाए।

कविता ने लगाए आरोप

मालूम हो कि के. कविता ने अपने चचेरे भाइयों, पूर्व मंत्री टी. हरीश राव और पूर्व राज्यसभा सांसद जे. संतोष कुमार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि इन नेताओं ने कालेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना में अनियमितताओं के लिए केसीआर के नाम को बदनाम किया और अपनी संपत्ति बढ़ाई। कविता ने कहा 'कुछ लोग, जो मेरे पिता के करीब हैं, उनके नाम का दुरुपयोग कर भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं। हरीश राव और संतोष ने कालेश्वरम परियोजना में अनियमितताएं कीं, जिसके कारण मेरे पिता पर सीबीआई जांच का दबाव है।'

कविता ने अपने भाई और बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव (केटीआर) से भी भावनात्मक अपील की। उन्होंने कहा कि जब उनके खिलाफ 'दुर्भावनापूर्ण अभियान'चलाया गया, तब केटीआर ने उनका साथ नहीं दिया। उन्होंने केटीआर से हरीश राव और संतोष के षड्यंत्रों से सावधान रहने को कहा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सनातन के खिलाफ टिप्पणी कर उदयनिधि स्टालिन ने खुद के पैर में मारी कुल्हाड़ी! सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

Plea Aganist Udaynidhi: सनातन के खिलाफ अक्सर जहर उगलने वाले डीएमके विधायक और तमिलनाडु के नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन की मुश्किलें बढ़ गई है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री विजय के सामने विधानसभा में सनातन खत्म करना ही होगा कहने वाला मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।

दिल्ली सरकार ने महिलाओं को दिया तोहफा, स्टार्टअप्स के लिए बिना गारंटी मिलेगा 10 करोड़ तक का लोन

Delhi News: दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के नेतृत्व वाले स्टार्टअप और स्वयं सहायता समूहों को 10 करोड़ रुपए तक का बिना गारंटी के लोन उपलब्ध कराएगी। सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार यानी 17 मई को यह जानकारी दी।

कल से 24 अतिरिक्त फेरे लेगी दिल्ली मेट्रो, PM मोदी की अपील के बाद DMRC ने यात्रियों को दी बड़ी राहत

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद अब दिल्ली मेट्रो कल से 24 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। बढ़ती भीड़ और यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इसके साथ ही स्टेशनों पर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और बेहतर संचालन के लिए कई खास इंतजाम भी किए जा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast