चीन को बड़ा झटका, लैपटॉप-टैबलेट पर लगाई रोक; जानें आखिर क्यों लिया गया ये फैसला?

चीन को बड़ा झटका, लैपटॉप-टैबलेट पर लगाई रोक; जानें आखिर क्यों लिया गया ये फैसला?

Laptop-Tablet Import Ban: चीन को झटका देते हुए भारत सरकार ने आयातित लैपटॉप, टैबलेट, ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर, अल्ट्रा स्मॉल फॉर्म फैक्टर (USFF) कंप्यूटर और सर्वर के आयात पर 'रोक' लगा दी है। आयात पर यह प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से लागू है। सीधे शब्दों में कहें तो अब भारत में चीन निर्मित इलेक्ट्रॉनिक सामान नहीं मिलेंगे। सरकार ने यह फैसला भारत में इन वस्तुओं की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने और चीन से आयात कम करने के लिए लिया है।

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों के घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। भारतीय बाजार में बिकने वाले प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांडों में HCL, सैमसंग, डेल, LGइलेक्ट्रॉनिक्स, Acer, एप्पल, लेनोवो और HPशामिल हैं। इस बैन के बाद अब HP, DELL, लेनोवो जैसी कंपनियों को भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस करना होगा। ये कंपनियां तैयार उत्पाद सीधे चीन से आयात नहीं कर सकेंगी। भारत ने 2022-23 में 5.33 अरब डॉलर के लैपटॉप समेत पर्सनल कंप्यूटर का आयात किया है। 2021-22 में यह आंकड़ा 7.37 अरब डॉलर था।

इस बैन का क्या असर होगा

पिछली तिमाही (April-June) में, इलेक्ट्रॉनिक्स आयात, जिसमें ये 3 वस्तुएं शामिल थीं, कुल 19.7बिलियन डॉलर था। यह पिछले साल से 6.25फीसदी ज्यादा है। हालाँकि, यह कदम Dell, Acer, Samsung, Panasonic, Apple, Lenovo और HP जैसी कंपनियों के लिए चुनौती खड़ी कर सकता है। ये कंपनियां भारतीय बाजार में प्रमुख खिलाड़ी हैं और उपभोक्ता मांगों को पूरा करने के लिए आयात पर निर्भर हैं, खासकर चीन जैसे देशों से।

क्यों लिया गया ये फैसला?

भारत में बेचे जाने वाले अधिकांश लैपटॉप और पर्सनल कंप्यूटर चीन में निर्मित या असेंबल किए जाते हैं, और इस नए नियम के साथ सरकार इस विनिर्माण और असेंबलिंग का कुछ हिस्सा भारत में स्थानांतरित करने की उम्मीद कर रही है। गुरुवार सुबह विदेश व्यापार महानिदेशालय की ओर से लैपटॉप के आयात पर प्रतिबंध का निर्देश जारी किया गया।

नोटिस में कहा गया है, 'HSN8741 के तहत आने वाले लैपटॉप, टैबलेट, ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर और अल्ट्रा स्मॉल फॉर्म फैक्टर कंप्यूटर और सर्वर का आयात 'निषिद्ध' होगा और उनके आयात को आयात के लिए वैध लाइसेंस के खिलाफ प्रतिबंधित किया जाएगा।

रखी गई ये शर्त

केंद्र सरकार के वाणिज्य मंत्रालय ने अपने नए निर्देशों के तहत विदेश से लैपटॉप, टैबलेट और सर्वर आयात करने पर कुछ शर्तें लगाई हैं। इन निर्देशों के अनुसार, आयात किए जाने वाले लैपटॉप और कंप्यूटर का एक विशिष्ट इच्छित उपयोग होना चाहिए और उन्हें बेचा नहीं जाएगा।

इसके अलावा एक और शर्त लगाई गई है जिसमें विदेश से आयातित लैपटॉप और कंप्यूटर को इस्तेमाल के बाद नष्ट कर दिया जाएगा और फिर निर्यात किया जाएगा। इन प्रतिबंधित लैपटॉप और कंप्यूटर को ऑर्डर करने के लिए वैध लाइसेंस की आवश्यकता होगी।

कीमतें हो सकती हैं ज्यादा

जब तक कंपनियां भारत में लैपटॉप लाने के लिए विशेष परमिट के लिए आवेदन नहीं करतीं और उन्हें प्राप्त नहीं कर लेतीं - आयात प्रतिबंध से भारत में लैपटॉप, कंप्यूटर, मैकबुक और मैक मिनी की कीमतें बढ़ने की संभावना है।

Leave a comment