एक रात में भूकंप के 80 झटकों से दहला ताइवान, 6.3 तक पहुंची भूकंप की तीव्रता

एक रात में भूकंप के 80 झटकों से दहला ताइवान, 6.3 तक पहुंची भूकंप की तीव्रता

Taiwan Earthquake: सोमवार को ताइवान के पूर्वी काउंटी हुलिएन में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप सबसे शक्तिशाली था। रात भर से लेकर मंगलवार तड़के तक ताइवान की राजधानी भूकंप से प्रभावित हुई। केंद्रीय मौसम प्रशासन ने बताया कि सबसे मजबूत 6.3 तीव्रता का झटका पूर्वी हुलिएन में आया था।

केंद्रीय मौसम प्रशासन ने दी जानकारी

केंद्रीय मौसम प्रशासन के मुताबिक, पहले 5.5 भूकंप की तीव्रता थी। यह सोमवार को शाम करीब 5:08 बजे (भारतीय समयानुसार रात 10 बजे) आया था। इस दौरान भूकंप राजधानी ताइपे में महसूस किया गया था।

एक के बाद एक कई झटके

ताइपे में प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, इसके बाद एक के बाद एक 2 तीव्र झटके आधी रात 2:30 बजे महसूस किए गए थे। केंद्रीय मौसम प्रशासन ने बताया कि सुबह 2:26 बजे 6.0 तीव्रता भूकंप आया था और फिर 6 मिनट बाद बाद 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। 3 अप्रैल को हुलिएन क्षेत्र में आए 7.4 तीव्रता के भूकंप का केंद्र था जिससे भूस्खलन हुआ और पहाड़ी क्षेत्र के आसपास की सड़कें बंद हो गईं। इसके साथ मुख्य हुलिएन शहर में इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं थी।

भूकंप में 17 लोगों की मौत

बता दें, कम से कम 17 लोग की मौत उस भूकंप में हुई थी। 13 अप्रैल को नवीनतम शव एक खदान से मिला था। हुलिएन के अग्निशमन विभाग ने मंगलवार तड़के में बताया कि नए भूकंपों से किसी भी आपदा का निरीक्षण करने के लिए टीमों को भेजा गया था उन्होंने 2:54 बजे एक बयान जारी किया और बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।

Leave a comment