World Cup 2023: विश्व कप का प्रोमो हुआ जारी, विराट कोहली के साथ शहनाज गिल आई नजर

World Cup 2023: विश्व कप का प्रोमो हुआ जारी, विराट कोहली के साथ शहनाज गिल आई नजर

World Cup 2023: विश्व कप 2023 का आगाज जल्द होने जा रही है। इस बीच आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023के लिए अपना प्रोमो जारी किया है। जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस शहनाज गिल भी नजर आ रही है। दरअसल स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया से एक वीडियो साझा किया है जिसमें विराट कोहली, रवींद्र जड़ेजा और शहनाज गिल नजर आ रही है।

शहनाज गिल अब खेल में आएंगी नजर!

दरअसल स्टार स्ट्पोर्टस ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट की  है। जिसमें शहनाज गिल और विराट कोहली के साथ-साथ कई खिलाड़ी नजर आ रहे है। हालांकि शहनाज गिल इस वीडियो में एक भूत का किरदार निभाती नजर आ रही है। एक्ट्रेस के साथ एक और शख्स नजर आ रहे है। दो हवा में भी उड़ते हुए दिखाई दे रहे है। वहीं वीडियो को कैप्शन भी दिया है जिसमें लिखा कि ,"जब से 2023शुरू हुआ है तबसे हम पर वर्ल्ड कप का भूतसावर है! विराट कोहली, रविंद्र जडेजा और टीम दुनिया पर कब्ज़ा करने के जुनून से ग्रस्त है!

उन्होंने आगे लिखा कि भारत को उसके तीसरे खिताब के लिए उत्साहित करने के लिए तैयार हैं? वर्ल्ड कूपन स्टार पर ट्यून-इन करें 5अक्टूबर से स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर। इस वीडियो में जीतेंगे हम का गाना भी सुनाई दे रहा है। इतना ही नहीं इस वीडियो में शहनाज गिल अपने पॉपुलर डॉयलॉग मेरी कोई फीलिंग नहीं है भी बोतली नजर आ रही है। बात दें की विश्व कप की शुरुवात 5अक्टूबर से हो रही हैं। पहला मैच इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। वह भारत अपने अभियान की शुरुवात ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से करेगी। यह मैच 8अक्टूबर को चेन्नई में खेला जाएगा।

Leave a comment