IND VS NAM: T20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया को झटका...अभिषेक शर्मा की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में एडमिट

IND VS NAM: T20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया को झटका...अभिषेक शर्मा की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में एडमिट

Abhishek Sharma Health Update: टी20विश्व कप 2026के बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिषेक को पेट में संक्रमण की शिकायत है, जिसके चलते उनकी स्थिति गंभीर हो गई।

अभिषेक की बीमारी का असर पहले से ही दिख रहा था। 7फरवरी को USA के खिलाफ विश्व कप के ओपनिंग मैच में वे पहली गेंद पर गोल्डन डक पर आउट हो गए थे और मैच के दूसरे इनिंग में फील्डिंग भी नहीं कर पाए। मोहम्मद सिराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि अभिषेक का पेट खराब था और वे जल्द ठीक होकर अगले मैच में वापसी करेंगे। लेकिन स्थिति बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

क्या अगला मैच खेल पाएंगे अभिषेक?

बता दें, भारत का अगला मैच नामीबिया के खिलाफ 12 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में है। अभिषेक की सेबत को देखते हुए उनके खेलने पर सवाल बना हुआ है। लेकिन अभिषेक नहीं खेल पाए तो संजू सैमसन को ओपनिंग में मौका मिल सकता है।

Leave a comment