स्पेशल

CCTV Security: तीसरी आंख करेगी सिरसा की सुरक्षा, एसपी कार्यालय पर बनाया जाएगा कंट्रोल रूम

CCTV Security: तीसरी आंख करेगी सिरसा की सुरक्षा, एसपी कार्यालय पर बनाया जाएगा कंट्रोल रूम

सिरसा शहर की सुरक्षा अब तीसरी आंख करेगी. शहर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे है. यह कैमरे शहर के 25 प्रमुख स्थानों पर लगाए जा रहे है. अब तक 96 कैमरे लगाए जा चुके है. करीब 49 लाख 70 हज़ार के लगभग कैमरों की कीमत आएगी. साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा. बता दे कि सीसीटीवी कैमरे लगाने से अपराध में कमी आने की संभावना है. लूट,छीना झपटी करके भागने वालों को भी पहचाने में पुलिस को मदद मिलेगी. ...

Himachal Police Alert: भारत-पाक सीमा पर तनाव के चलते हिमाचल पुलिस अलर्ट, DGP ने किया कई थानों का दौरा

Himachal Police Alert: भारत-पाक सीमा पर तनाव के चलते हिमाचल पुलिस अलर्ट, DGP ने किया कई थानों का दौरा

भारत पाक सीमा पर तनाव के चलते हिमाचल पुलिस अलर्ट पर है. प्रदेश के पुलिस मुखिया संजय कुंडू ने सीमांत क्षेत्र से लगते कई थानों का औचक निरीक्षण किया. DGP ने कहा कि थाना इंदौरा और थाना डमटाल के औचक निरीक्षण के साथ-साथ सीमांत क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लिया और कहा कि भारत-पाकिस्तान सीमा तनाव के चलते सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है. सीमांत क्षेत्रों में कई लोग जो बाहर से अवैध रूप में यहां रहकर नशे का कारोबार कर रहे हैं. उनकी संपत्ति की फ्रीजिंग वित्तीय स्थिति की जांच पर कार्य चल रहा है. ...

Himachal Minjar International Festival: शुरू हुआ चंबा का अंतरराष्ट्रीय मिंजर महोत्सव, 26 जुलाई से 2 अगस्त तक चलेगा महोत्सव, जानिए पूरा इतिहास

Himachal Minjar International Festival: शुरू हुआ चंबा का अंतरराष्ट्रीय मिंजर महोत्सव, 26 जुलाई से 2 अगस्त तक चलेगा महोत्सव, जानिए पूरा इतिहास

लक्ष्मी नाथ,रघुवीर और भगवान हरिराय को मिजर अर्पित करने के साथ ही चंबा का अंतरराष्ट्रीय मिंजर महोत्सव शुरू हो गया है. कोरोना महामारी के चलते पूरे देश में मेलों और त्यौहारों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा है लेकिन, परंपराओं का निर्वहन करते हुए कुछ मेलों को परंपरागत तरीके से निभाने का प्रशासन और सरकार द्वारा फैसला लिया गया है. उसी के तहत आज अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले का भी आगाज हुआ. यह मेला 26जुलाई से 2अगस्त तक चलेगा. जिसकी शुरुआत हमेशा हर साल महामहिम राष्ट्रपति के जरिए की जाती है लेकिन, कोरोना के साए के चलते इस बार विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज ने इसका शुभारंभ किया. बड़े ही सादा और रस्मी तरीके से इस मेले का आगाज किया गया. रविवार को सुबह नगर परिषद कार्यालय से शोभायात्रा निकाली गई. जिसमें प्रशासनिक अधिकारियों और मीडियाकर्मियों के अलावा नगर परिषद के कुछ सदस्यों ने भाग लिया. ...

Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस: मन की बात में बोले पीएम- कारगिल युद्ध में सच्चे पराक्रम की जीत हुई

Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस: मन की बात में बोले पीएम- कारगिल युद्ध में सच्चे पराक्रम की जीत हुई

देश के प्रधान सेवक पीएम मोदी ने कागरिल विजय दिवस पर देश के वीर बहादुर सैनिकों को याद किया है. पीएम मोदी ने कहा कि कागरिल विजय दिवस पर सच्चे पराक्रम की जीत हुई है. पाकिस्तान की पीठ में छुरा घोंपने की फितरत रही है. कारगिल में भी पाक ने ऐसा ही किया था. भारत के सच्चे सैनिकों ने पाक को उसकी औकाद बताई थी. भारत उस समय पाकिस्तान से मित्रता चाहता था. पाकिस्तान के आतंकी मंसूबे नहीं थे. ...

Bakrid 2020: जामा मस्जिद के शाही इमाम ने किया एलान, एक अगस्त को मनाई जाएगी बकरीद

Bakrid 2020: जामा मस्जिद के शाही इमाम ने किया एलान, एक अगस्त को मनाई जाएगी बकरीद

नई दिल्ली:पूरे देशभर में कोरोना का कहर जारी हैं. कोरोना वायरस के कारण इस बार हर त्योहार बेहद ही सादगी से मनाया जा रहा है. बकरीद का त्योहार भी फीका रहेगा. ईद-उल-अजहा को लोग अपने अपने घरों में बैठकर आराम से मनाएं. बता दें कि इस बार ईद-उल-अजहा एक अगस्त को मनाई जाएगी. इस बात की घोषणा दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने की हैं. और मंगलवार को इस बात की जानकारी दी. बता दें कि मुस्लिम समुदाय के लोगों को मंगलवार को बेसब्री से चांद का इंतजार था, लेकिन चांद न दिखने की वजह से अब एक अगस्त को बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा. ...

Benefits Of Peanuts : जानें क्या है मूंगफली के फायदे, कैसे करती है रोगों को दूर

Benefits Of Peanuts : जानें क्या है मूंगफली के फायदे, कैसे करती है रोगों को दूर

बॉडी बिल्डिंग करने वाले लोगों के लिए मूंगफली का सेवन करना काफी फायदेमंद होता हैं. रोज सुबह उठकर हमें भीगी हुई मूंगफली का सेवन कना चाहिए जिससे हमारी बॉडी हेल्दी रहती हैं. इसमें प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है जो बॉडीबिल्डर्स को पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन की पूर्ति करेगा, जिससे उन्हें बॉडीबिल्डिंग करने में काफी आसानी होती होगी. लेकिन बता दें कि पानी में भिगोकर भीगी हुई मूंगफली का सेवन करने से ही इसके लाभ और भी बढ़ सकते हैं. जैसे मूंगफली स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. स्वाद और गुणों से भरपूर मूंगफली दिमाग की शक्ति बढ़ा सकती है. और साथ ही साथ दिल को भी तंदरुस्त रखती है. मूंगफली में अनसेचुरेटेड फैट होता है जो दिल के स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकता है. आइए आज हम आपकों बतातें हैं कि भीगी हुई मूंगफली का सेवन करने से क्या-क्या फायदें हो सकते हैं ...

Tips For Removal Of Dark Circles:  डार्क सर्कल से कैसे पाएं छुटाकारा, जानें कुछ ऐसे घरेलू उपाय

Tips For Removal Of Dark Circles: डार्क सर्कल से कैसे पाएं छुटाकारा, जानें कुछ ऐसे घरेलू उपाय

खूबसूरत चेहरे की असली सुन्दरता आँखों से होती है. लड़का हो या लड़की हर कोई young age में अपनी आंखो से खूबसूरत लगना चाहता हैं. लेकिन आजकल के लोगों की सबसे बड़ी समस्या यह हैं कि आंखों के नीचे डार्क काले-घेरे आ जाना यह समस्या नींद न आने से या फिर लम्बे समय तक लैपटॉप, टीवी, मोबाइल स्क्रीन का इस्तेमाल करने से आपके आंखों के नीचे काले घेरे आने लगे हैं. इसके और भी बहुत कई कारण हैं. आंखों के नीचे काले घेरे (Dark Circle) बहुत ही जल्दी आ जाते हैं. जो हमारे चेहरे पर बहुत ही गन्दे लगते हैं. कई महिलाएं लड़किया इसे छुपाने के लिए मेकअप करती हैं. मेकअप के बाद भी डार्क सर्कल्स जल्दी से नही छुप पाते. कई लोग आखों के नीचे से डार्क सर्कल्स हटाने के लिए डॉक्टरों से सलाह लेते हैं. या कई केमिकल प्रोडक्ट भी इस्तेमाल करते हैं. आंखों के नीचे काले घेरे आने के कई कारण हो सकते हैं. इसलिए आज हम आपकों कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जो आंखों के काले घेरे जल्द से जल्द दूर कर सके. ...

T-20 World Cup 2020: ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप रद्द, IPL की तस्वीर साफ, सितंबर से नवंबर के बीच होगा IPL

T-20 World Cup 2020: ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप रद्द, IPL की तस्वीर साफ, सितंबर से नवंबर के बीच होगा IPL

पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खुश करने वाली खबर है और एक दुखी करने वाली खबर है. बता दे ICC ने अक्टूबर-नवंबर में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप को रद्द कर दिया है. यह वर्ल्ड कप ऑस्टेलिया में होना था. वहीं, IPL को लेकर तस्वीर साफ हो गई है. IPL सितंबर से नवंबर के बीच केला जाएगा. ICC ने यह फैसले कोरोना वायरस के चलते लिए गए है. ICC ने टेलिकॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में यह जानकारी दी है. ...

PM Modi In Ayodhya: 5 अगस्त को अयोध्या जा सकते है पीएम मोदी, रामलला मंदिर निर्माण भूमि पूजन में हो सकते हैं शामिल

PM Modi In Ayodhya: 5 अगस्त को अयोध्या जा सकते है पीएम मोदी, रामलला मंदिर निर्माण भूमि पूजन में हो सकते हैं शामिल

देश के प्रधान सेवक पीएम मोदी 5 अगस्त को अयोध्या जा सकते है. पीएम रामलला मंदिर के भूमि पूजन में शामिल होंगे. राम मंदिर निर्माण का भूमि पूजन 8 बजे शुरू होगा. सूत्रों का कहना है कि पीएम इसमें हिस्सा लेकर भूमि पूजन को संपन्न करा सकते है. शनिवार को अयोध्या में हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. पीएमओ को शिलांयास के लिए 3 और 5 अगस्त की तारीख के लिए प्रस्ताव भेजा. रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में इस पर चर्चा की गई कि भूमिपूजन की तारीख क्या हो. हालांकि सूत्रों ने कहा है कि प्रधानमंत्री 5 अगस्त को अयोध्या जा सकते हैं. इसलिए, इसी दिन भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न होने की संभावना है. पीएमओ ने इसके लिए पूरा कार्यक्रम तैयार कर लिया है. ...

Coronavirus Updates : देश में कुल कोरोना मरीजों का आकड़ा 10 लाख 77 हजार के पार, पिछले 24 घंटे में हुई 543 लोगों की मौत

Coronavirus Updates : देश में कुल कोरोना मरीजों का आकड़ा 10 लाख 77 हजार के पार, पिछले 24 घंटे में हुई 543 लोगों की मौत

नई दिल्ली : पूरी दुनिया में कोरोना का कहर है. भारत में भी कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है. देश में पिछले 24 घंटे में 38,902 नए मामलों की पुष्टि हुई है. वहीं, 24 घंटे में 543 लोगों की कोरोना से जान गई है. देश में अबतक कोरोना वायरस से 10 लाख 77 हजार 618 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इसमें 6 लाख 77 हजार 423 लोग ठीक हो चुके हैं. साथ ही कोरोना से अबतक 26,816 लोगों की मौत हो चुकी है. ...