हरतालिका तीज व्रत कल है.हरतालिका तीज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाते हैं. वहीं इस व्रत को हरतालिका तीज या फिर तीजा भी कहते है. हरतालिका व्रत साल 2020 में 21 अगस्त दिन शुक्रवार को रखा जाएगा.हरतालिका तीज को लेकर महिलाएं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा हैं. यह व्रत सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं, इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए निर्जला व्रत रखकर महादेव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा करती हैं. ...
हिसार के लोगों को जल्द हवाई अड्डे की सौगात मिलने जा रही है. डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने हिसार हवाई अड्डा निर्माण कार्य को लेकर समीक्षा बैठक की. बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. अधिकारियों को कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए. ...
नई दिल्ली :हरतालिका तीज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाते हैं. वहीं इस व्रत को हरतालिका तीज या फिर तीजा भी कहते है. यह व्रत काफी कठिन भी होता है. इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा का विधान है. वहीं इस साल यह हरतालिका तीज का व्रत 21 अगस्त 2020 को मनाया जा रहा है. ...
नई दिल्ली :हरतालिका तीज भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है. हरतालिका तीज का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है. इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के पूजन का बहुत विशेष महत्व है. बता दें पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन ही भगवान शिव ने माता पार्वती की पूजा और तपस्या से प्रसन्न होकर दर्शन दिए थे. और माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रुप में पाने के लिए बहुत तपस्या और कठोर तप किया था. जिस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पुर्नमिलन हुआ था. फिर भगवान शिव ने इसी दिन माता पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया था. इसी दिन फिर हरतालिका तीज व्रत के रूप में मनाया जाता है. ...
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस को उनके शौर्य और वीरता के लिए सम्मानित किया गया. प्रदेश ADGPअरशिंदर सिंह चावला समेत 12 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया. पुलिस महानिदेशकDGP मनोज यादव ने सभी पुलिस अधिकारियों को बधाई दी है. ...
हिमाचल के ढालपुर में सीएम जयराम ठाकुर ने ध्वजारोहण किया. धवजारोहण करने के बाद परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी की. इस दौरान सीएम जयराम ठाकुर ने आठ लोगों को सिविल सेवाएं, प्रेरणास्त्रोत और हिमाचल गौरव पुरस्कार प्रदान किए. समारोह में कोरोना वॉरियर्स भी मौजूद रहे ...
74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन में राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने ध्वजारोहण किया. हरियाणा के वीर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियोंको नमन किया. राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि कोरोना काल में हरियाणा सरकार ने एक ओर जहां कोरोना संक्रमण का डटकर मुकाबला किया है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश में विकास की गति को धीमी नहीं पड़ने दिया है. इसके लिए हरियाणा सरकार बधाई की पात्र है. महामहिम राज्यपाल का कहना है कि हरियाणा की वीर धरती पर उन्होनें लोगों की सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ है. कोविड-19 प्रोटोकॉल नियमों के तहत पहली बार हरियाणा राजभवन में आयोजित स्वतंत्रता समारोह में राष्ट्र ध्वज फहराने के बाद राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने मार्च पास्ट की सलामी ली. ...
मिनी क्यूबा भिवानी में 74वें स्वतंत्रता दिवस पर विधानसभा उपाध्यक्ष रणधीर सिंह गंगुवा ने ध्वजारोहण किया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. रणबीर सिंह गंगुवा ने कहा कि आज जो आजादी हमें मिली है वह हमारे शहीदों की बदौलत मिली है. वह सबसे पहले सभी देशवासियों और प्रदेशवासियों को 74वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि शहीदों ने जो सपना देखा था, आज वह सपने साकार होते नजर आ रहे हैं, चाहे देश की सीमाओं की बात हो और चाहे देश के विकास की बात हो. ...
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्र को संबोधित किया और कहा कि इस बार पूर्व की भांति स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से नहीं मनाया जाएगा. इसका कारण स्पष्ट है. कोरोना जैसी महामारी ने पूरे विश्व को घुटने के बल चलने पर मजबूर कर दिया है. पूरा विश्व इस घातक वायरस से दो चार हो रहा है. राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में महामहिम ने कहा कि जो अशांति फैलाने का काम कर रहे है उनको उचित जवाब दिया जाएगा. ...
वीरों की धरती राजस्थान के पाली जिले के मारवाड जंक्शन उपखंड का एक गांव ऐतिहासिक है. यह गांव आऊवा समूचे जिले का गौरव कहलाता है.आजादी का बिगुल सर्वप्रथम इसी गांव पर बजा था.इसी गांव के ठाकुर खुशाल सिंह और आसपास के जागीरदारों ने मिलकर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जंग लड़ी थी और अंग्रेजों की अधीनता स्वीकार करना स्वीकार नहीं किया था. वैसे राजस्थान की धरती को वीरों की धरती कहा जाता है. यहां पर एक से बढ़कर वीर पैदा हुए. जिनका इतिहास आज भी गवाह है. ...