शादी से पहले सोफी शाइन का हल्दी लुक वायरल, शिखर धवन संग दिखीं बेहद खूबसूरत

शादी से पहले सोफी शाइन का हल्दी लुक वायरल, शिखर धवन संग दिखीं बेहद खूबसूरत

Shikhar Dhawan Marriage: शादी के सीजन में एक नया स्टाइल ट्रेंड देखने को मिल रहा है, और इसकी वजह हैं भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन और उनकी मंगेतर सोफी शाइन। शादी से पहले ही सोफी अपने प्री-वेडिंग लुक्स को लेकर चर्चा में हैं। 20 फरवरी को सोफी ने इंस्टाग्राम पर हल्दी समारोह की कुछ खास तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में हंसी, खुशियां और शादी से पहले की चमक साफ नजर आ रही थी। हालांकि, सबसे ज्यादा ध्यान उनके खूबसूरत आउटफिट ने खींचा।

सोफी का डिजाइनर लहंगा

सोफी ने डिजाइनर ब्रांड Rimple & Harpreet Narula का लाल और सुनहरे रंग का लहंगा पहना था। उनका हॉल्टर-नेक चोली बारीक कढ़ाई से सजा हुआ था। लहंगे पर छोटे-छोटे सुनहरे बूटे और भारी बॉर्डर था, जो इसे रॉयल लुक दे रहा था। यह लुक पारंपरिक भी था और मॉडर्न भी, बिल्कुल दुल्हन जैसा, लेकिन बिना ज्यादा ओवर दिखे।

मेकअप और हेयरस्टाइल भी खास

उन्होंने इस लुक को गोल्डन कलीरों और माथे पर मांग टीका के साथ पूरा किया। गहने आकर्षक थे, लेकिन बहुत भारी नहीं लगे। उनका पूरा लुक संतुलित और सादगी भरा था, जो आजकल की मॉडर्न दुल्हनों को काफी पसंद आ रहा है। मेकअप और हेयरस्टाइल भी खास रहे। सोफी ने हल्का और फ्रेश मेकअप चुना। खुले बालों में सॉफ्ट वेव्स, ग्लोइंग स्किन और छोटी सी लाल बिंदी ने उनके लुक को और निखार दिया। ये साबित करता है कि दुल्हन बनने के लिए हमेशा भारी मेकअप जरूरी नहीं होता।

नेहरू जैकेट में नजर आए धवन

तस्वीरों में शिखर धवन भी नजर आए। उन्होंने मस्टर्ड रंग की नेहरू जैकेट के साथ सफेद कुर्ता-पायजामा पहना था। दोनों साथ में बेहद खुश और रिलैक्स दिख रहे थे। बताया जा रहा है कि सगाई और संगीत में भी सोफी ने अलग-अलग स्टाइल अपनाए। अब शादी का इंतजार है, और फैंस को उम्मीद है कि उनका वेडिंग लुक भी खास होगा।  

Leave a comment