
Sonam Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर न सिर्फ अपनी एक्टिंग से बल्कि अपने स्टाइल से भी जानी जाती हैं। वह कई लग्जरी ब्रांड्स की एंबेसडर हैं और कई दिग्गज फैशन डिजाइनर के लिए शो-स्टॉपर भी बनी हैं। पेरिस फैशन वीक के बाद अब अभिनेत्री एक और फैशन शो में नजर आएंगी। जिसका खुलासा खुद अभिनेत्री ने किया है।
लग्जरी ब्रांड डियॉर के ऑटम-विंटर शो को पेरिस में आयोजित किया जा रहा है। इस बार सोनम कपूर भी इस इवेंट का हिस्सा होंगी। सोनम कपूर इकलौती इंडियन एक्ट्रेस हैं, जिन्हें इस इवेंट में बुलाया गया है। सोनम कपूर पेरिस में ग्लैमरस अंदाज में रैम्प वॉक करती हुई नजर आएंगी। एक्टेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डियॉर से मिले इन्विटेशन की झलक दिखाई है। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, "शो के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।" बता दें कि वह इस इवेंट में अकादमी पुरस्कार विजेता नताली पोर्टमैनके साथ नजर आएंगी। इसी साल मार्च में 1962 के बाद भारत में पहला डियॉर का फैशन शो हुआ था, जिसे मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित किया गया था। इस इवेंट में अनुष्का शर्मा, विराट कोहली, अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर समेत कई सितारों ने रैम्प वॉक कर शो की शोभा बढ़ाई थी।
सोनम कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री फिल्म 'ब्लाइंड' से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। ये मूवी 7 जुलाई 2023 को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी। इसमें एक्ट्रेस ने अंधी महिला का किरदार निभाया है। सुजॉय घोष की निर्मित फिल्म में विपुल रॉय, लिलेट दुबे और विनय पाठक लीड रोल में हैं।
Leave a comment