
दुनिया भर में सांपों की कई प्रजातियां मौजूद है। वैसे तो सांप के कांटने से इंसान की मौत तक हो सकती है। लेकिन हाल फिलहाल में कुछ ऐसे मामले सामने आए है, जिसमें देखा गया है कि सांप के काटने से इंसान पर कोई असर नहीं हुआ। इतिहास में ऐसे कई किरदारे हुआ करते थे,जिन पर सांपों के काटने का बिल्कुलभी असर नहीं होता है। ऐसा इसलिए हुआ करता था क्योंकि पहले के समय में इंसानों को ऐसी स्थिति में उपाय करने के लिए पहले से ही तैयार किया जाता था। लेकिन भारत में एक ऐसा भी इंसान है जिसे आज तक 272 बार सांप ने काटा है।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश के रहने वाले अमर सिंह को 272 बार सांप ने काटा है। दरअसल, साल 2003 में जब इनके बारे में पता चला तो इंटरनेशनल मीडिया ने भी इन्हें कवर किया था। उस समय 92 साल के अमर सिंह का दावा था कि उन्हें बचपन से अब तक 272 बार सांप ने काटा है, लेकिन सांप के जहर का उनपर कोई असर नहीं हुआ है। उस वक्त अमर सिंह का कहना था कि सांप के जहर का असर उन पर इसलिए नहीं होता, क्योंकि वह शुरू से ही नमक नहीं खाते। उनका मानना था कि अगर आप नमक नहीं खाते तो आप पर भी सांप के जहर का असर नहीं होगा। हालांकि,बिज्ञान इन बात को नहीं मानता है।
हर साल 50 लाख से ज्यादा लोगों की मौत
विज्ञान का मानना है कि अगर किसी जहरीले सांप ने आपको काटा तो आप पर उस जहर का असर होना तय है। ये जरूर हो सकता है कि किसी व्यक्ति पर इस जहर का असर ज्यादा हो और किसी व्यक्ति पर इस जहर का असर कम हो। एक आंकड़ो के मुताबिक भारत में हर साल 50 लाख से ज्यादा लोगों को सांप काटते हैं। कोबरा,किंग, कोबरा,क्रेट और ब्लैक माम्बा जैसे सांप काफी जहरीले होते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, इन सांपों ते काटने से हर साल तकरीबन 1 लाख से ज्यादा लोगो की मौत हो जाती है।
Leave a comment