Landslide in Sikkim: सिक्किम में एक बार फिर कुदरत का कहर देखने को मिला है। जहां पश्चिमी सिक्किम के यांगथांग निर्वाचन क्षेत्र में भूस्खलन की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई। साथ ही तीन अन्य लोग लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसएसबी के जवानों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर राहत बचाव कार्य में जुट गई।
SP गेजिंग शेरिंग शेरपा के मुताबिक, पश्चिमी सिक्किम के यांगथांग निर्वाचन क्षेत्र के अपर रिम्बी में आधी रात को हुए भूस्खलन में 4 लोगों की मौत हो गई और 3 लापता हैं। भूस्खलन की चपेट में आने से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों और SSB जवानों के साथ मिलकर, बाढ़ग्रस्त ह्यूम नदी पर पेड़ों की लकड़ियों से एक अस्थायी पुल बनाकर प्रभावित क्षेत्र से 2 घायल महिलाओं को निकालने में कामयाबी हासिल की। सफल निकासी और उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाने के बावजूद, इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई। दूसरी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और 3 अभी भी लापता हैं।
1 जून को भी सिक्किम देखने को मिला कुदरत का कहर
आपको बता दें कि इससे पहले 1 जून को भी सिक्किम में जबरदस्त भूस्खलन आया था। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य लोग घायल हो गए थे। बता दें कि इस बार पूर्वोत्तर राज्यों समेत पहाड़ी इलाको में भारी तबाही हुई और सैंकड़ों लोगों को जान गंवानी पड़ी।
Leave a comment