Search KhabarFast

Press ESC to close

फारूक के बयान पर शशि थरूर ने दी प्रतिक्रिया, बोले- जम्मू-कश्मीर से ही शुरू हुआ...

फारूक के बयान पर शशि थरूर ने दी प्रतिक्रिया, बोले- जम्मू-कश्मीर से ही शुरू हुआ...

Shashi Tharoor Statement: कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर जम्मू और कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। शशि थरूर ने कहा कि आतंकवाद देश के लिए  एक गंभीर समस्या है, जो पिछले 30 सालों से हमारे देश में मौजूद है। कुछ मायनों में, ये 1989-1990 में कश्मीर से शुरू हुआ था और फिर वहां से ये लगातार बढ़ता गया। इसके बाद मुंबई, पुणे, दिल्ली तक फैल गया। इस इसके साथ उन्होंने ये भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर और इस पूरे मामले में जांच अभी चल रही है, इसलिए इसके नतीजे पर अनुमान लगाना सही नहीं होगा।

फारूक अब्दुल्ला का तीखा बयान

बता दें कि ये पूरा मामला उस समय शुरू हुआ जब जेकेएनसी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि वे उम्मीद करते हैं कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी कोई घटना फिर न हो। इस ऑपरेशन में उनके 18 लोग मारे गए और सीमा की सुरक्षा कमजोर हो गई। उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों में सुधार की जरूरत पर जोर दिया। साथ ही पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की बात को याद दिलाया कि दोस्तों को बदला जा सकता है, लेकिन पड़ोसी नहीं।

जनता की सुरक्षा जरूरी- थरूर 

वहीं, फारूक के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद थरूर ने कहा कि हमें पहले अपनी जनता की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। इसके साथ ही ये देखना जरूरी है कि घटना क्यों हुई और भविष्य में इसे रोकने के लिए क्या कदम उठाना चाहिए। अंत में थरूर ने इस बात पर भी जोर दिया कि आतंकवाद को रोकने के लिए सख्त कदम उठाना जरूरी है। साथ देश के विकास के लिए बड़े लक्ष्य को नहीं भूलना चाहिए। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast