
Shark Tank India 3: टीवी का जाना माना शो 'शार्क टैंक इंडिया'ने लोगों के दिलों में अलग जगह बनाई है। लोगों को इस शो का ब्रेसब्री से इंतजार रहता है। अब इस शो के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है दरअसल, इस शो का तीसरा संस्करण जल्द लौट रहा है। इस शो का मजेदार प्रोमो हाल ही में रिलीज हुआ।
आ रहा है शार्क टैंक इंडिया 3
इस प्रोमो में एक बिजनेसमैन को बिजनेसमैन टाइकून ऑफ द ईयर की ट्रॉफी मिलते दिखाया जाता है। इसके बाद वो बोलते हुए नजर आते हैं कि क्या था मेरे पास जब मैं घर छोड़कर आया था। शर्ट की जेब में एक फटा हुआ दस का नोट। पैंट की जेब में मुड़ा हुआ एक लाख का चेक। बैंक अकाउंट में पिताजी की दी हुई 50लाख की फंडिंग। तपती धूप में दादाजी के हेलीकॉप्टर में एक क्लाइंट से दूसरे क्लाइंट के पास जाना। फूफा जी के दिलाए 10करोड़ के सरकारी कॉन्ट्रैक्ट से गुजारा किया है मैंने। आज इतनी मुश्किलों के बावजूद। इसके बाद एक शख्स स्क्रीन पर आता है और कहता है कि अब आपके बिजनेस को पापा, नाना, फूफा की फंडिंग मिले या ना मिले पर शार्क टैंक इंडिया पर फंडिंग जरूर मिल सकती है। आ रहा है शार्क टैंक इंडिया 3रजिस्ट्रेशन करें सोनी लिव पर।
सीजन 2 में इतने करोड़ का हुआ था इन्वेस्टमेंट
बताते चलें, शार्क टैंक इंडिया सीज़न 2 ने 103 बिजनेस में 80 करोड़ रुपये का चौंका देने वाला इन्वेस्टमेंट किया था। ब्रेकथ्रू टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन से लेकर कटिंग-एज हेल्थकेयर इनोवेशन तक, इस शो में कुछ एक्सेपशनल पिच देखी गईं और एंटरप्रेन्योरशिप की भावना का जश्न मनाया गया, जिससे स्टार्टअप्स को नई ऊंचाइयों पर ले जाया गया।सीज़न 2 को शार्क्स विनीता सिंह, अमन गुप्ता, नमिता थापर, अमित जैन, पीयूष गोयल और अनुपम मित्तल ने जज किया था। सीजन खत्म होने के बाद जज अपने बिजनेस में काफी बिजी हो गए हैं। सीजन 2 का दर्शकों को भरपूर प्यार मिलने के बाद अब वहीं सीजन 3 आने वाला है।
Leave a comment