SHARE MARKET: भारी गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार, जानें किन-किन स्टॉक्स ने निराश किया

SHARE MARKET: भारी गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार, जानें किन-किन स्टॉक्स ने निराश किया

नई दिल्लीहफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बावजूद शेयर बाजारों में जोरदार गिरावट देखने को मिली है। भारतीय शेयर बाजार में आज के ट्रेडिंग सेशन में भारी बिकवाली देखने को मिली सेंसेक्स और निफ्टी में डेढ़ पसेंट जितनी गिरावट का सामना करना पड़ा है। सेंसेक्स में 709.54 अंक यानी कि 1.35 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है बाजार 51,822.53 के लेवल पर बंद हुआ। इसके अलावा निफ्टी में 225.50 अंक यानी कि 1.44 फीसदी की गिरावट देखने को मिली और निफ्टी 15,413.30 के लेवल पर बंद हुआ।

आज के ट्रेडिंग सेशन में 1218 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है तो वहीं 2025 शेयरों में बिकवाली का माहौल है। इसके अलावा 105 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।साथ ही आज निफ्टी के टाप गेनर की लिस्ट मेंबीपीसीएल, आरबीएल बैंक, महानगर गैस, इंटरग्लोब एविएशन, हीरो मोटो, डिविस लैब, टीसीएस, पावर ग्रिडरहे।वहीं निफ्टी के टॉप लूजर की लिस्ट में हिंडाल्को, यूपीएल, विप्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज़, ईआईडी पैरी, जेके पेपर, स्पार्क, अरविंद रहे।

वहीं आज दिन की शुरुआत में भी भारतीय बाजारों ने कमजोरी के साथ शुरुआत की थी। आज दोनों ही इंडेक्सलाल निशान के साथ खुले है और सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स में 377.58 अंक यानी कि 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ खुला और बाजार 52154.49 के लेवल पर खुला और निफ्टी में 119.80 अंक यानी कि 0.77 फीसदी की गिरावट के साथ 15519 के लेवल पर खुला।

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी के विजयकुमार ने कहा, ‘‘बाजार में अच्छी तेजी आ सकती है और मंगलवार को यह देखने को मिला। लेकिन सवाल है, क्या यह जारी रहेगी? कच्चे तेल के दाम में नरमी के अलावा वैसी कोई आर्थिक खबरें नहीं है, जिससे तेजी को बरकरार रखने में मदद मिले।’’उन्होंने कहा, ‘‘डॉलर मजबूत बना हुआ है और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड आकर्षक है और इसमें वृद्धि की उम्मीद है। इसको देखते हुए विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) का अपनी बिकवाली रणनीति बदलने का कोई कारण नहीं दिखता है।’’ 

Leave a comment