
नई दिल्ली: ग्लोबल मार्केट से मिले बेहद खराब संकेतों से सोमवार यानी 29 अगस्त 2022 को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। बाजार में चौतरफा बिकवाली से सेंसेक्स 1460 अंक गिरकर खुला। वहीं निफ्टी की शुरुआत 370 अंक गिरकर 17,200 के नीचे खुला। सेंसेक्स की 30 में से 30 शेयरों में गिरावट है। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी आईटी इंडेक्स में 4.57% रही। इसके अलावा, बैंक निफ्टी (2.63%), मेटल (2.89%), रियल्टी (2.90%), ऑटो (1.85%) टूटे हैं।
वहीं FIIs ने शुक्रवार को कैश में 51 करोड़ रुपये की बिकवाली की जबकि DIIs ने 454 करोड़ रुपये की खरीदारी की है। साथ ही आज निफ्टी के टाप गेनर लिस्ट में ब्रिटानिया, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा उपभोक्ता, मारुति, नेस्ले इंडिया, अल्ट्रा सीमेंट, रिलायंस रहे। वहीं निफ्टी के टाप लूजर की लिस्ट में एचसीएल टेक, टेकमिनफी, जेएसडब्ल्यूस्टील, विप्रो, हिंडाल्को, टीसीएस, टाटा स्टील, कोटक बैंक, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, पावर ग्रिड, पावर ग्रिड रेह।
आपको बता दे कि, अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेड रिजर्व (Fed Reserve) के चेयरमैन जीरोम पॉवेल (Jerome Powell) के एक बयान से आज दुनियाभर में शेयर बाजार धराशायी हो गए। उनका कहना है कि महंगाई के काबू में आने तक ब्याज दरों में बढ़ोतरी जारी रहेगी। इससे वैश्विक शेयर बाजारों में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली। घरेलू शेयर बाजार भी इससे अछूते नहीं रहे। इस दौरान प्रमुख शेयर सूचकांक लगभग दो प्रतिशत तक टूट गए। इससे कुछ ही मिनटों में निवेशकों के 3.97 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए।
वहीं अन्य एशियाई बाजारों में सोल, तोक्यो, शंघाई और हांगकांग भी लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। शुक्रवार को सेंसेक्स 59.15 अंक या 0.10 फीसदी चढ़कर 58,833.87 पर, जबकि निफ्टी 36.45 अंक या 0.21 प्रतिशत बढ़कर 17,558.90 पर बंद हुआ था। इसबीच ब्रेंट क्रूड 0.86 फीसदी चढ़कर 101.9 प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 51.12 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
Leave a comment