
Saturday Astro Tips: शनिवार का दिन भगवान शनि का दिन माना जाता है। आज के दिन भगवान शनि को खुश करने के लिए तरह तरह के उपाय करते हैं। आज के दिन भगवान शनि को खुश लोग व्रत भी रखते हैं।ऐसे में आज हम आपको बताएंगे वो उपाय जिनसे आप भगवान शनि को खुश कर सकते हैं।
करना चाहिए दान
शनिवार के दिन दान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से शनि देव की कृपा बनी रहती है। आज के दिन लोगों को जरुरतमंद लोगों को जरुरी चीजें दान करनी चाहिए। आज के दिन काली उड़द की दाल, काले तिल और काले चना का दान करना शुभ होता है।
कुत्तों की करनी चाहिए सेवा
धार्मिक मान्यता के अनुसार आज के दिन काले कुत्ते की सेवा करनी चाहिए। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। ऐसा करने से जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं। और शनि देव की कृपा बनी रहती है।
कुंडली मे शनि की दशा को सही होगी
शनि ग्रह शांति के लिए कई उपाय किये जाते हैं। इनमें शनिवार का व्रत, हनुमान जी की आराधना, शनि मंत्र, शनि यंत्र, छायापात्र दान करना प्रमुख उपाय हैं। शनि कर्म भाव का स्वामी है इसलिए शनि के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए।
शनि मंत्र का जाप
भगवान शनि को प्रसन्न करने के लिए शनि जाप की काफी कारगर उपाय है। शनि के मंत्रों का खास महत्व है। इन मंत्रों के जाप से जीवन से हर कष्ट का अंत हो जाता है। साथ ही नौकरी और व्यापार पर चल रहे संकट भी दूर होते हैं। आज के दिन ॐ शं शनिश्चराय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए।
Leave a comment