
two unknown people enter mannat: किंग खान के घर में अनजान दो लोगों के घुसने की खबर सामने आई है। बता दें कि देर रात शाहरुख खान के घर मन्नत में अचानक दो लोगों की घुसने से हड़कंप मच गया, हालांकि दोनों लोगों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, मन्नत में दो लोग बिना अनुमति से घुस गए थे और तीसरी मंजिल पर जा पहुंचे थे।
मन्नत में बिना अनुमति के घुसे दो लोग
दरअसल गुरूवार रात बांद्रा स्थित शाहरुख खान के घर मन्नत में दो अनजान लोग दीवार से कूदकर अंदर घुस गए। वहीं जैसे ही इन लोगों पर सिक्योरिटी गार्ड की नजर पड़ी तो तुरंत मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया। एक्टर की सिक्योरिटी में हुई इस चूक से सभी हैरान हैं। वहीं कई फैंस के मन में सवाल है कि जब ये सब हो रहा था तब शाहरुख खान कहां थे? इस बारे में भी जानकारी सामने आ गई है।
घर में नहीं थे एक्टर
बता दें कि जिस समय दो लोग शाहरुख खान के घर में घुसे थे। उस समय एक्टर अपनी फिल्म की शूटिंग करने बाहर गए हुए थे। वहीं सुबह किंग खान ने घर में एंट्री की थी लेकिन जब तक पुलिस ने दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। बताया जा रहा है कि किंग खान शूटिंग से आते ही घर पर सो गए थे।
इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं किंग खान
इन दिनों शाहरुख खान अपनी फिल्म 'जवान' की शूटिंग में बिजी हैं। इस साल ही किंग खान ने बड़े पर्दे पर वापसी की है। उनकी फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को दुनियाभर में रिलीज हुई थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। भारत में 500 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। फैंस ने इस फिल्म को खूब प्यार दिया है।
Leave a comment