
Bomb Blast Threat: रविवार को ही पाकिस्तान-बांग्लादेश से कनेक्शन रखने वाले 8 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। अब सोमवार यानी 23 फरवरी को दिल्ली के कई स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। दिल्ली विधानसभा, लाल किले और स्कूल को बम की धमकी दी गई है। यह धमकी धौला कुंआ स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल को ईमेल के जरिए दी गई।
ईमेल में साफ तौर पर दिल्ली के कई महत्वपूर्ण स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। वहीं, धमकी की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
सुरक्षा एजेंसियों ने शुरू की जांच
धमकी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गए। सुरक्षा एजेंसियों ने बगैर समय गंवाए विधानसभा और लाल किले के आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि, राहत की बात ये है कि अभी तक कहीं से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। अधिकारी इस ईमेल के स्त्रोत की जांच कर रहे हैं ताकी यह पता लगे कि किसी की शरारत है या इसके पीछे बड़ी साजिश है। बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों से राजधानी के कई संस्थानों को मिलने वाली इन फर्जी कॉल्स और ईमेल ने पुलिस की चुनौती बढ़ा दी है।
तीन स्कूलों को दी गई थी धमकी
इससे पहले दिल्ली के कम से कम तीन स्कूलों को गुरुवार को सुबह ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद स्कूलों को खाली कराकर तलाशी ली गई थी। अधिकारियों ने बताया था कि बाद में इन धमकियों को फर्जी करार दिया गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा कि हमें तीन स्कूलों-द्वरका स्थित सीआरपीएफ पब्लिक स्कूस और सेंट थॉमस स्कूल और पश्चिम एनक्लेव स्थित डीएवी सेंनेटरी पब्लिक स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी दी गई थी। पुलिस ने बताया था कि साइबर टीम को सतर्क कर दिया गया है और ईमेल कहां से भेजा गया था, इसकी जांच की जा रही है।
Leave a comment