
Ajab-gajab: भारत एक गांवों का देश है। यहां ऐसे-ऐसे गांव मौजूद है जिसकी दुनियाभर में चर्चाएं होती है। इन्हीं में से एक गांव है जहां पर लोगों को प्लास्टिक के बदले में सोना मिलता है। दरअसल जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सादिवारा नाम का एक गांव है। 20 क्विंटल प्लास्टिक कचरा देने पर एक सोने का सिक्का मिलता है। गांव को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए गांव में यह एक पहल चलाई गई है।
प्लास्टिक के बदले सोना
बताया जाता है कि गांव के सरपंच ने गांव को प्लास्टिक प्रदूषण मुक्त बनाना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने एक ऐलान किया कि 'प्लास्टिक दो और सोना लो'। इस योजना के तहत यदि कोई 20 क्विंटल प्लास्टिक कचरा देता है तो पंचायत उसे एक सोने का सिक्का देगी और आपको जानकारी हैरानी होगी कि अभियान शुरू होने के बाद 15 दिन के अंदर पूरे गांव को प्लास्टिक मुक्त घोषित कर दिया गया।
वहीं इस गांव के सरपंच का कहना है कि मैंने अपने गांव में इनाम के बदले में पॉलीथिन देने का नारा शुरू किया जो सफल हो गया। मैंने नदियों और नालों को साफ करने की पहल की थी। अन्य मीडिया रिपोर्ट्स में कुछ और गांव की चर्चा की गई है, जहां प्लास्टिक के कचरे को खत्म करने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाए गए हैं। इन्हीं में से एक उपाय सोना देने का भी है। यह काफी सफल भी रहा है।
Leave a comment