Sawan 2024 : 500 साल पुराने इस शिव मंदिर में सभी मनोकामनाएं होती हैं पूरी, सावन में करें ये काम

Sawan 2024 : 500 साल पुराने इस शिव मंदिर में सभी मनोकामनाएं होती हैं पूरी, सावन में करें ये काम

Sawan 2024:  22 जुलाई से सावन का महीना शुरू होने जा रहा है, जो भगवान शिव के भक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। दरअसल, ऐसी मान्यता है कि इस महीने में शिव की आराधना करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। आज हम आपको एक ऐसे मंदिर के बारे में बताएंगे,जहां शिव की पूजा से हर मनोकामना सिद्ध होती है। ये मंदिर राजस्थान के धौलपुर जिले में स्थित चोपड़ा महादेव मंदिर है,जो अपनी अद्भुत शक्ति और सैकड़ों साल पुराने इतिहास के लिए प्रसिद्ध है।

बता दें कि सावन महीने का प्रत्येक दिन बेहद फलदायी है, लेकिन उससे भी ज्यादा सावन मास में पड़ने वाले सोमवार के दिन विशेष महत्व होता है। कहा जाता है कि जो व्यक्ति सावन के सोमवार का व्रत करता है उसके वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है। साथ ही, उस व्यक्ति को जीवन में सुख समृद्धि की कमी भी नहीं रहती है। मान्यता है कि सावन के महीने में की गई पूजा से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं। यहीं नहीं सावन के सोमवार का व्रत करने से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है। साथ ही व्यक्ति का स्वास्थ्य भी बेहतर बना रहता है।

मंदिर का इतिहास

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के धौलपुर जिले में स्थित चोपड़ा महादेव मंदिर एक महत्वपूर्ण हिंदू मंदिर है। ऐसा माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण साल 1856 में महाराजा भगवंत सिंह के मामा, राजधर कन्हैया लाल ने करवाया था। यह मंदिर उस स्थान पर बना है,जहां एक गुफा में भगवान शिव के प्रकट होने की मान्यता है। भारतीय पुरातत्व विभाग के अनुसार, यह मंदिर लगभग 500 साल पुराना है। हर साल, महाशिवरात्रि और सावन के महीने में यहां विशेष उत्सव आयोजित होते हैं,जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होते है। 

Leave a comment