
Sana Yousaf Murder Case: कहते हैं मेहमान भगवान होता हैं पर यहां तो ये पाकिस्तानी अतिथी शैतान निकला। इस्लामाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 17वर्षीय टिकटॉक स्टार सना यूसुफ की उनके घर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि हत्यारा मेहमान बनकर उनके घर आया था और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और जांच जारी है।
क्या हैं पूरा मामला?
17वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ़्लुएंसर सना यूसुफ़ की सोमवार, 2जून की रात को इस्लामाबाद के जी-13सेक्टर में उनके घर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई।पाकिस्तान के चित्राल में रहने वाली सना यूसुफ ने टिकटॉक पर अपनी प्रतिभा से लाखों लोगों का दिल जीता था। जिस वजह से उसने सोशल मीडिया पर बहुत सारे फॉलोअर्स बनाए थे और अपनी वीडियोज़ से खूब लोकप्रियता हासिल की थी।अब उनकी अचानक हुई मौत ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर हंगामा मचा दिया हैं। लोग उनको न्याय दिलाने की मांग कर रहे है।
जांच में जुटी पुलिस
सना यूसुफ के शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) भेजा गया है। पुलिस को अभी तक यह समझ नहीं आया कि इस हत्या के पीछे का मकसद क्या था। जांच अधिकारी इस मामले को हर ऐंगल से देख रहे हैं, जिसमें पुरानी दुश्मनी, निजी झगड़े या कोई अन्य वजह शामिल हो सकती है। फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है, लेकिन पुलिस पूरी तरह से इस केस को सुलझाने में जुटी है ताकि हत्या की वजह का पता लगाया जा सके।
Leave a comment