Salman Khan House Firing Case: रविवार को बॉलीवुड एक्टर सलमान खानके घर फायरिंग हुई थी वहीं अब इस मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मुंबई पुलिस के ज्वाइंट सीपी (क्राइम) लखमी गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर फायरिंग करने से पहले आरोपियों ने तीन बार सलमान खान के घर की रेकी की थी। फिर आरोपियों ने सलमान खान के घर के बाहर 5 राउंड गोलियां चलाई थीं।
मुंबई पुलिस ने बताया इस मामले में दो आरोपी पकड़े गए हैं और दोनों बिहार के चंपारण के रहने वाले हैं। ये दोनों शूटर्स कुछ समय से महाराष्ट्र में रह रहे थे। इस केस में विशाल उर्फ कालू का कोई रोल नहीं है, लेकिन हमने जो आरोपी पकड़े हैं, वही शूटर हैं और उन्होंने ही फायरिंग की थी। उन्होंने बताया, घर फायरिंग केस में लॉरेंस बिश्नोई से भी पूछताछ की जाएगी। दोनों शूटर्स ने पनवेल में एक फ्लैट के लिए 3500 रुपए किराया और 10 हजार रुपए डिपॉजिट दिया था।
‘फॉर्महाउस की भी रेकी हुई’
उन्हें फाइनेंशियल बैकिग मिल रही थी। ये दोनों शूटर्स मुंबई से सड़क मार्ग से गुजरात गए थे। मुंबई पुलिस ने आगे बताया कि सलमान खान के घर के साथ-साथ फॉर्महाउस की भी रेकी हुई थी। हमने ह्यूमन और टेक्निकल आधार पर आरोपियों को पकड़ा है।
हर एंगल की करेंगे जांच
हम हर एंगल की जांच करेंगे और दोनों आरोपी हमारी कस्टडी में हैं। हम बाकी राज्यों की पुलिस के संपर्क में हैं। इस मामले में जो भी लोग आरोपी हैं, उनके बारे में हम जानकारी अन्य राज्यों की पुलिस से ले रहे हैं।अनमोल बिश्नोई की भूमिका इस केस में है, क्योंकि उसने अपने पोस्ट में सलमान खान को धमकी दी थी।
Leave a comment