बम धमाके में रूसी जनरल इगोर किरिलोव की मौत, जांच समिति ने हत्या का मामला किया दर्ज

बम धमाके में रूसी जनरल इगोर किरिलोव की मौत, जांच समिति ने हत्या का मामला किया दर्ज

Russian General Die In Bomb Blast: रूस की राजधानी मॉस्को में भीषण बम धमाका हुआ। इस धमाके में रूसी सेना के हाई रैंकिंग जनरल इगोर किरिलोव और उनके असिस्टेंट की मौत हो गई। रूस के लिए हाई रैंक के अधिकारी की मौत बहुत बड़ा नुकसान माना जा रहा है।         

रूस की जांच कमेटी ने बताया कि न्यूक्लियर, बायोलॉजिकल, केमिकल डिफेंस फोर्स के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव मंगलवार को सुबह एक रेसिडेंस से निकल रहे थे। तभी एक स्कूटर में छिपाए गए बम में धमाका हो गया, जिससे के कारण उनकी मौत हो गई। ये धमाका मॉस्को के दक्षिण-पूर्वी रिहायशी इलाके में हुआ। जिसमें लगभग 200 ग्राम टीएनटी का प्रयोग किया गया था।                              

लगाया गया था प्रतिबंध                                       

बता दें कि अक्टूबर में ब्रिटेन ने किरिलोव पर प्रतिबंध लगाए थे। ब्रिटेन ने प्रतिबंध लगाते हुए कहा था कि उन्होंने यूक्रेन में केमिकल हथियारों के इस्तेमाल की निगरानी की थी और क्रेमलिन के दुष्प्रचार के लिए मुखपत्र के रूप में काम किया है। सोमवार को यूक्रेन की खुफिया एजेंसी एसबीयू ने भी उन पर आरोप लगाया कहा था कि वह प्रतिबंधित रासायनिक हथियारों के बड़े पैमाने पर इस्तेमाल कर रहे हैं। दूसरी तरफ रूस ने इस घटना को सुनियोजित करार दिया है। अब रूस की जांच समिति ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।              

कौन थे जनरल इगोर किरिलोव?                                                                                                                                                                                                                           

लेफ्टिनेंट जनरल इगोर किरिलोव 54 वर्ष के थे। वह रूस की रेडिएशन, केमिकल और बायोलॉजिकल डिफेंस ट्रूप्स के चीफ थे। उनको एक निडर और साहसी सैन्य अधिकारी के तौर पर पहचाने जाते थे। जिन्होंने अमेरिकी और पश्चिमी देशों की कथित जैविक और रासायनिक हथियार परियोजनाओं के खिलाफ कई अहम खुलासे किए थे। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी पहचान प्रभावशाली व्यक्ति के तौर पर होती थी।                      

Leave a comment