यह है दुनिया का इकलौता देश, जहां कुछ जगह होता है दिन तो कुछ जगह होती है रात

यह है दुनिया का इकलौता देश, जहां कुछ जगह होता है दिन तो कुछ जगह होती है रात

 Ajab Gajab: दुनिया में जितने भी देश हैं, हर देश में सुबह और शाम एक ही समय होती है। लेकिन आपको जान कर हैरानी होगी एक देश ऐसा है जहां आधे हिस्से में दिन होती है और आधे हिस्से में रात होती है। इस देश में कुछ लोग सुबह का नाश्ता कर रहे होते हैं तो उसी समय कुछ लोग रात का खाना खा रहे होते हैं। हम बात कर रहे हैं दुनिया के सबसे ताकतवर देश रुस की। रुस में दिन और रात साथ-साथ होती है।

आधे जगह दिन आधे जगह होती है रात

रिपोर्ट बताते हैं कि हर साल मई से जुलाई तक करीब 76दिनों तक रूस में आधी जगह दिन और आधी जगह रात रहती है। यही वजह है कि रूस को 'कंट्री ऑफ मिडनाइट सन' कहा जाता है। रूस का एक शहर है मरमंस्क। जिस समय यहां लंबी गर्मियां आती हैं , तो यहां दिन और रात का अहसास होना बंद हो जाता है। सूरज बहुत तेज हो जाता है और लोग दिन और रात का अहसास ही भूल जाते हैं। यह रूस का एक ऐसा शहर है, जहां सूरज कभी नहीं डूबता बल्कि बस आसमान में चक्‍कर लगाता है।

कहा जाता है फादर ऑफ वोदका

रूस को फादर ऑफ वोदका भी कहा जाता है। क्योंकि वोदका का इस्‍तेमाल सबसे पहले रूस में ही किया गया था।वहीं इस देश के बारे में एक और दिलचस्‍प बात यह है कि यहां पुरुषों से ज्‍यादा महिलाएं हैं। मतलब यहां पर महिलाओं का वर्चस्‍व है। एक समय ऐसा था, जब लोग दाढ़ी नहीं रख सकते थे। नियम तोड़ने पर यहां भारी टैक्‍स लगता था।

अलग से है घर की व्यवस्था

यही नहीं रूस में जानवरों को न केवल बहुत प्‍यार दिया जाता है, बल्कि उनका ,खास ख्याल भी रखा जाता है। यहां इंसानों के पास बेशक रहने के लिए घर न हों, लेकिन यहां लोमड़ी के रहने के लिए अलग से घर की व्‍यवस्‍था की जाती है।

Leave a comment