रोहित शर्मा का विकेट सेलिब्रेशन बना जानलेवा, बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या

रोहित शर्मा का विकेट सेलिब्रेशन बना जानलेवा, बुजुर्ग की पीट-पीटकर की हत्या

Maharashtra Crime: देश में IPL का काफी बज बना हुआ है। इसी बीचIPL के फैन की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। यह वारदात महाराष्ट्र राज्य के कोल्हापुर में अंजाम दी गई है। दरअसल, एक बुजुर्ग रोहित शर्मा का विकेट गिरने की खुशी मना रहा था जिसके बाद उसे पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।

क्या है पूरा मामला

बुधवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में कुछ लोग टेलीविजन पर IPL मैच देख रहे थे। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मुकाबला चल रहा था। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी रोहित शर्मा के आउट हो गए थे। वहां पर बैठे बुजुर्ग बंदुपंत टिबिले विकेट गिरने पर खुश हुए। इसके बाद वहां पर बैठे दो युवकों- बलवंत झांझगे और सागर झांझगे को बरदाश्त नहीं हुआ और उन पर लाठियों से हमला कर दिया। जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। खबर के अनुसार, पुलिस ने जानकारी दी है कि शनिवार को एक हॉस्पिटल में टिबिले की मौत हो गई इस मामले को लेकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

हैदराबाद ने दी मुंबई इंडियंस को हार

IPL 2024 के 8वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को 31 रन से हरा दिया था। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था। हैदराबाद ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया था। हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ20 ओवर में 3 विकट के नुकसान पर 277 रन बनाए। इस पारी में हैदराबाद ने कुल 18 छक्के और 19 चौके मारे। मुंबई के सामने इसके बाद 278 रन का बड़ा लक्ष्य था। मुंबई ने इसके जवाब में पूरी ताकत लगाकर कोशिश की लेकिन टारगेट तक नहीं पहुंच सकी। 20 ओवर में 5 विकेट खोकर मुबंई 246 रन ही बना पाई।

Leave a comment